✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

भागलपुर में महिला को बचाने की कोशिश में तीन युवकों की डूबकर मौत

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 11, 2026, 2:48:09 PM

भागलपुर : एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है जहां गंगा स्नान के दौरान एक महिला को बचाने के प्रयास में तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई है. घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई है.

महिला को बचाने के लिए गंगा में कूद पड़े थे तीनो युवक

मामला भागलपुर के धोधा घाट का बताया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगा स्नान के दौरान एक महिला अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी. महिला को बचाने के लिए तीन युवक तुरंत गंगा में कूद पड़े. बताया जाता है कि नया टोला ओलपुरा निवासी नंदलाल साह के 26 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार, शालिग्राम साह के 24 वर्षीय पुत्र सनी कुमार और 26 वर्षीय बॉबी कुमार अपनी फुआ रुकमनी देवी को बचाने के लिए गंगा में उतरे थे. लेकिन गंगा की तेज धारा के कारण तीनों युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई.

महिला सुरक्षित, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से रुकमनी देवी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है जिनका इलाज एक निजी क्लीनिक में चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों युवकों के शव गंगा नदी से बाहर निकाले गए. पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Tags:Bhagalpur Ganga drowning newsThree youths drowned in BhagalpurBhagalpur river drowning incidentYouths died saving woman in GangaBhagalpur Ganga rescue tragedyThree youths died while saving womanBhagalpur drowning latest newsGanga river accident BhagalpurBhagalpur Dhodha Ghat incidentBhagalpur local news updateBihar river accident news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.