✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

शादी समारोह में निकले तीन लोग अब कभी भी नहीं लौट पाएंगे घर, दर्दनाक सड़क हादसे में गई जिंदगी

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 11, 2026, 6:15:51 PM

मोतिहारी : मोतिहारी से एक बड़ी दर्दनाक खबर आ रही है. तेजरफ्तार कार पेड़ से टकरा गई है इस घटना में गजेंद्र दास उपमुखिया समेत तीन लोगों की मौत हो गई. घोड़ासहन थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई थी जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार तीनों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई

घटना घोड़ासहन–ढाका मुख्य मार्ग पर महादेवा मसान चौक के समीप हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो काफी तेज रफ्तार में थी. अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग आवाज सुनकर मौके पर दौड़ पहुंचे. बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही गांव के थे. राजेपुर थाना क्षेत्र के तीनों निवासी अपने रिश्तेदार के शादी समारोह में घोड़ासहन भाग लेने जा रहे थे.

इस सड़क दुर्घटना से इलाके में शोक की लहर

हादसे की सूचना मिलते ही घोड़ासहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को वाहन से बाहर निकाला गया. वही जबतक सास तबतक आस की तर्ज पे तीनो घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने तीनों व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है

परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल

जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन न चलाएं ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके. घटना में गजेंद्र दास उपमुखिया ग्राम पंचायत राज झिकहिया बिनोद प्रसाद अनिल प्रसाद वार्ड नंबर 01 सहवब्जिया गांव का तीनो मृतक हैं.

Tags:Motihari road accidentMotihari tragic road accidentThree killed in road accident MotihariBihar road accident newsFatal road accident in MotihariThree dead in Bihar accidentWedding procession accident BiharBaraat accident in MotihariMotihari latest accident newsBihar breaking newsDeadly crash in MotihariBihar highway accidentRoad mishap in Bihar todayMotihari accident update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.