✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार के मधुबनी में बांग्लादेशी समझकर युवक की पिटाई मामले में आरोपी सहित तीन गिरफ्तार

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 7:34:31 PM

मधुबनी- 1 जनवरी 26 को बांग्लादेशी समझकर एक युवक की जमकर पिटाई मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना की एक वीडियो भी वायरल हुई थी.यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र के चकदह गांव का था. एसपी योगेंद्र कुमार ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ था  जिसमें कुछ व्यक्तियों द्वारा एक व्यक्ति को बांग्लादेशी होने का आरोप लगाते हुए शारीरिक रूप से प्रताड़ित और मारपीट की गई थी.

मधुबनी पुलिस द्वारा वीडियो के तहत मीडिया सेल के माध्यम से जांच कर तकनीकी विश्लेषण एवं स्थानीय सत्यापन के आधार पर यह पाया गया कि यह मामला राजनगर थाना अंतर्गत चकदह गाँव की है. राजनगर थाना पुलिस द्वारा जांच में वह पीड़ित व्यक्ति सुपौल जिले का मूल निवासी है और क्षेत्र में राजमिस्त्री का कार्य करता है. उसके बांग्लादेशी होने के सभी आरोप पूर्णतः निराधार एवं भ्रामक पाए गए हैं.

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक  मधुबनी द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-02 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकरी, सदर-02 द्वारा आरोपियों के ठिकानों पर लगातार छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में पण्डौल थाना क्षेत्र से मुख्य अभियुक्त जो वीडियो में पीड़ित को मारपीट करता हुआ दिख रहा है उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही इस घटना में शामिल 02 अन्य अभियुक्त की भी गिरफ्तारी राजनगर थाना क्षेत्र से की गई हैं. अन्य व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी जारी है.

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कैलाश मुखिया, पे०-कामेश्वर मुखिया, नंदनगर चकदह, थाना-राजनगर, जिला-मधुबनी दूसरा शिव कुमार, पे०-सोने मुखिया, चकदह, थाना-राजनगर, जिला-मधुबनीनिवासी एवं तीसरा आरोपी प्रियांशु उर्फ लेख नारायण, प दयानंद, नंदनगर, थाना-राजनगर, जिला-मधुबनी के रूप में हुई है। पुलिस इन सभी से गहन पड़ताल कर रही है. अफवाहों या भ्रामक सूचनाओं के आधार पर किसी भी व्यक्ति के साथ हिंसा करना अथवा कानून हाथ में लेना एक गंभीर अपराध है. ऐसे कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध मधुबनी पुलिस द्वारा कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

Tags:Biharmadhubanipolicearestcrime

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.