✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

रेलवे ट्रैक पर मिली तीन कटी लाशें, 1 साल के बच्चे का भी शव बरामद, जानिए पूरा मामला

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 12:33:44 PM

गया (GAYA) : गया से एक सनसनी मामला सामने आया है. जहां गया रेलखंड पर तीन कटी लाशें पाई गई है. इन कटी लाशों को देख इलाके में हड़कंप मच गया है. ये घटना दो अलग-अलग जगह पर हुई है. पहली घटना परैया रेलवे स्टेशन के समीप की है. जहां देर रात रेलवे ट्रैक पर एक 35 वर्षीय पुरुष के साथ एक करीब 1 साल बच्चे का कटा हुआ शव पाया गया. घटना की सूचना यात्रियों को तब हुई जब दूसरे ट्रेन के यात्री एक प्लेटफॉर्म से दूसरे पर जा रहे थे. जहां लोगों ने देखा डाउन मेन लाइन पर प्लेटफॉर्म के किनारे शव पड़ा है. इसे देख कुछ लोगों का कहना है कि ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हुई होगी वही कुछ लोग हत्या की आशंका जाता रहे हैं. ये मामला अभी चल ही रहा था कि बुधवार की सुबह गया-डीडीयू रेलखंड के डाउन ट्रैक पर एक और व्यक्ति का कटा हुआ शव मिल गया.इस घटना के बाद यात्रियों ने इसकी सूचना तुरंत रेलवे के कर्मियों को दी. जिसके तुरंत बाद आरपीएफ के जवान वहां पहुंचे. घटना स्थल पर पहुचने के बाद जवानों ने शव को बरामद किया. पोल संख्या 485 के पास से शव को बरामद किया गया है. दोनों शवों की पहचान नहीं हो सकी है. इन दोनों शवों को जप्त कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

आत्महत्या या हत्या

इस घटना को लेकर परैया स्टेशन मास्टर योगेश सिन्हा ने बताया कि शव मिलने की सूचना सबसे पहले रेल पुलिस को दी गई. ट्रेन से गिरकर मौत हुई है या हत्या के बाद ट्रैक पर शव को फेंका गया है यह पुलिस की जांच का विषय है. फिलहाल तीनों शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है.

तीनों शवों का पोस्टमार्टम

इस घटना के बारे में हवा लगते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ गई. वही इस पूरे मामले के बारे में बताया जा रहा है कि अब तक शव की पहचान नहीं हो सकी है. 35 वर्षीय युवक और बच्चे की मौत आत्महत्या है या दुर्घटना यह भी साफ नहीं हुआ है. तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है. जिसके बाद ही पुलिस मामले की तह तक पहुँच पाएगी.

 

Tags:railway trackThree mutilated bodies found on railway trackGAYABIHARUPDATEBIHARNEWSBIHARTRENDINGTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.