✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार के बाढ़ में बाल-बाल बची 3 जिंदगियां, गंगा में डूबते-डूबते बचा पूरा परिवार

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 26, 2026, 8:40:03 PM

बाढ़ (BARH) : उमानाथ घाट पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया जहां गंगा स्नान के दौरान एक ही परिवार के तीन लोग डूबने लगे. हालांकि मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की सतर्कता से सभी की जान बचा ली गई.

करीब 15 लोग गंगा स्नान के लिए उमानाथ घाट पहुंचे थे

जानकारी के अनुसार नवादा जिले के कदिदरगंज से करीब 15 लोग गंगा स्नान के लिए उमानाथ घाट पहुंचे थे. इसी दौरान एक बच्चा नहाते वक्त गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. बच्चे को बचाने के लिए उसकी नानी तुरंत गंगा में कूद गई लेकिन वह भी खुद को संभाल नहीं पाई और डूबने लगी. नानी को संकट में देख दूसरा नाती उसे बचाने के लिए पानी में कूद गया लेकिन वह भी डूबने लगा.

फिलहाल स्थिति सामान्य है और सभी लोग सुरक्षित हैं

इसके बाद तीसरा बच्चा भी उन्हें बचाने के प्रयास में गंगा में उतर गया और वह भी डूबने की स्थिति में आ गया. घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो तुरंत गंगा में छलांग लगाकर तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. सभी की हालत अब ठीक बताई जा रही है.

सभी लोग भैसुर के श्राद्ध के शुद्धिकरण के लिए आए थे

बताया जा रहा है कि सभी लोग भैसुर के श्राद्ध के शुद्धिकरण के लिए गंगा स्नान करने आए थे तभी यह हादसा हुआ. गौरतलब है कि उमानाथ घाट पर इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं. करीब 10 दिन पहले भी नवादा जिले से आए एक ही परिवार के तीन बच्चे गंगा में डूब गए थे जिनमें दो को बचा लिया गया था जबकि एक बच्चा लापता हो गया था. फिलहाल स्थिति सामान्य है और सभी लोग सुरक्षित हैं.

 

Tags:Umanath Ghat Barh incidentGanga river drowning accident BiharFamily saved from drowning in GangaBarh Bihar latest newsUmanath Ghat news todayBihar river accident newsThree people saved from drowningGanga bathing incident BarhBihar local news Barh Ghat

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.