☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार के बक्सर में अलग-अलग सड़क हादसे में तीन की मौत

बिहार के बक्सर में अलग-अलग सड़क हादसे में तीन की मौत

बक्सर : अलग अलग सड़क हादसे में बीती रात तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई बताया जा रहा है कि बक्सर मुफस्सिल और इटाढी थाना इलाके में बाइकर्स आपस में टकराव के कारण बक्सर सदर अस्पताल के इमर्जेंसी में पहुंचे जहां एक एक कर तीनों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां अलग-अलग दो जगहों पर तीन की मृत्यु हो चुकी है.

ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉक्टर एक मिश्रा ने बताया कि उपेंद्र यादव पिता विश्वनाथ यादव जिनकी डेथ हो गई थी जब उन्हें अस्पताल लाया गया था जो सिसौडा़ के रहने वाले थे जिनकी मोटरसाइकिल दुर्घटना में मौत हो गई. वहीं दूसरे विवेक कुमार इनकी उम्र लगभग 22 वर्ष पिता अरविंद चौधरी जो हरपुर गांव के रहने वाले हैं इन दोनों की आपस में मोटरसाइकिल की टक्कर हुई थी. विवेक को जब अस्पताल लाया गया तो स्थिति उनकी काफी खराब थी इनके सर में काफी चोट लगा हुआ था. इलाज के दौरान इनका दो-तीन मिनट में ही मृत्यु हो गई. वहीं तीसरे व्यक्ति रोहित कुमार जो लालगंज के रहने वाले थे इन्हें पुलिस लाई थी इनकी भी मृत्यु लगभग हो चुकी थी . इनका भी मोटरसाइकिल से ही दुर्घटना हुआ था. लोग बता रहे थे कि इटाढी रोड में वास्तु विहार के आसपास इनकी दुर्घटना हुई थी.

वही घटनास्थल पर मौजूद मुफस्सिल थाना के एस आई बबलू चौधरी ने बताया कि इटाढी रोड में एक्सीडेंट हुआ था जिसमें तीन व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है पोस्टमार्टम के लिए हम लोग ले जा रहे हैं जो एक विवेक कुमार इटाढी थाना क्षेत्र के हैं. दूसरे उपेंद्र यादव धनसोई थाना क्षेत्र के है और तीसरे रोहित कुमार (मनई यादव) है जो लालगंज मुफस्सिल थाना क्षेत्र के है. वही कृष्णानंद यादव ने बताया कि लालगंज मनई यादव जो इस्माइलपुर से न्योता करके वापस आ रहे थे. इस दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया है. इनकी शादी हो गई थी इनके दो बच्चे भी हैं.

Published at: 25 Feb 2026 06:01 AM (IST)
Tags:Buxar road accidentThree killed in Buxar accidentBihar road accident newsFatal road crash in BuxarThree dead in separate road accidentsBihar latest accident updateBuxar breaking newsRoad mishap in BiharBihar accident todayBuxar district newsFatal collision in BuxarTragic road accident in BiharBihar crime and accident newsBuxar news headlines

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.