✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

फिल्मी स्टाइल में बैंक लूटने की योजना बना रहे थे तीन अपराधी, फेल हुआ प्लान, कुछ इस तरह पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखिए वीडियो

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 8:12:45 AM

मोतिहारी (MOTIHARI): मोतिहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फाइनेंस शाखा चकिया और मुजफ्फरपुर स्टेट बैंक लूट की योजना को विफल किया है. साथ ही लूट की योजना बनाने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियो के पास से पुलिस ने लोडेड पिस्टल व कट्टा बरामद किया है. फिलहाल गिरफ्तार हुए सभी अपराधियों ने लूट की योजना बनाने में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. इसकी जानकारी मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने प्रेस वर्ता कर दी है.

गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने तीनों अपराधियों को किया गिरफ्तार

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार एसटीएफ द्वारा गुप्त सूचना मोतिहारी पुलिस को मिली थी, जिसके बाद मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निद्रेश पर चकिया डीएशपी सत्येंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन कर मामले की जांच की गई. इसी बीच चकिया इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कोयला बेलवा बाजार के फिनो माइक्रो फाइनेंस शाखा के पास घेराबंदी कर एक अपराधी को लोडेड देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया. वहीं उसके निशानदेही पर फाइनेंस शाखा के पीछे से दो और अपराधियों को लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान पता चला कि गिरफ्तार अपराधियों ने फिनो माइक्रो फाइनेंस शाखा में लूट की घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे. जिसके बाद मुजफ्फरपुर जिला स्थित स्टेट बैंक शाखा बोचहा को लूटने को भी योजना थी.

चकिया थाना के है सभी अपराधी

गिरफ्तार अपराधियो में से एक अपराधी ने चकिया के चर्चित स्वर्ण आभूषण डकैती की घटना में भी अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया है. गिरफ्तार अपराधियो की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के विवेक कुमार,राजू कुमार और रामु महतो के रूप में किया गया है. पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में जुटी है. गिरफ्तार अपराधियो से मिली सुराग पर पुलिस छापेमारी में जुटी है.

Tags:bihar newsbihar news todaynews bihartoday bihar newsbiharbihar today newsbreaking newsnewshemant soren newslatest newstop newsbihar breaking newsbihar latest newsmotihari newsmotihari policemotihari trending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.