✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

छपरा में खूनी खेल: जमीनी विवाद में तीन सगे भाईयों की चाकू घोंपकर हत्या

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:59:03 AM

छपरा (CHAPRA):आजकल भाई जमीन और धन दौलत के लिए भाई की हत्या कर देता है. आए दिन देश के विभिन्न राज्यों से इस तरह की खबरें देखने को मिलती है. एक ऐसा ही मामला बिहार से  सामने आया. जहां जमीन विवाद में भाई-भाई के बीच  चाकूबाजी हुई और जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. 

जमीन विवाद में हुई चाकू बाजी में तीन सगे भाइयों की मौत 

आपको बताएं कि यह पूरी खबर छपरा जिले की है जहां एक ही परिवार के सगे भाइयों के बीच हुए विवाद में जमकर चाकूबाजी हुई. चाकूबाजी में तीन सगे भाइयों की मौत हो गई. आरोपी मृतकों के अपना सगा भाई और उसका परिवार है. 

बीच बचाव करने आया ही महिला को भी नहीं छोड़ा गया

घटना एकमा थाना क्षेत्र के गंगवापार गांव गांव की बताई जा रही है. जहां बीती रात हीरा महतो के पुत्र लालू महतो और उनके तीन पुत्र का अपने ही सगे चाचाओं से विवाद हो गया. जिसके बाद  चारों बाप बेटों ने खून खराबा शुरू कर दिया और स्वामीनाथ महतो, राजेश्वर महतो और दिनेश महतो पर चाकू के अनगिनत वार कर उन्हें बेदम कर दिया.

एक ही परिवार में तीन लोगों की मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

घटना में बीच बचाव कर रही महिला को भी नही बख्सा गया. चाकू लगने से घायल लोगो को एकमा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां  दिनेश महतो और स्वामीनाथ महतो की मौत इलाज के क्रम में हो गई जबकि राजेश्वर महतो को सदर अस्पताल लाया गया जहां उनकी भी मौत हो गई. एक ही परिवार के तीन सगे भाइयों की मौत होने से माहौल गमगीन बना हुआ है और पीड़ित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

Tags:Three brothers killedeach other in a knife fightwhy did the brothersbecome thirstyfor their own blood

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.