✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पटना साहिब गुरुद्वारा को RDX से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, अलर्ट हुई जांच एजेंसियां

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 10:35:50 AM

पटना(PATNA): राजधानी पटना के गुरुद्वारा तख़्त श्री हरिमंदर जी पटना साहिब, जो सिखों के दसवें गुरु गुरुगोविंद सिंह की जन्मस्थली है, को RDX से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल भेजा गया.यह मेल सीधे गुरुद्वारा के आधिकारिक ईमेल पते पर प्राप्त हुआ, जिसके बाद प्रबंधक समिति ने त्वरित कार्रवाई की.

अलर्ट हुई जांच एजेंसियां

समिति ने तुरंत इसकी सूचना पटना डीएम, एसएसपी और स्थानीय थाने को दी. प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत बम निरोधक दस्ते को मौके पर भेजकर पूरे परिसर की जांच शुरू कर दी.

प्राथमिक तौर पर यह मेल फर्जी प्रतीत हो रहा है

गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के एक सदस्य ने बताया कि प्राथमिक तौर पर यह मेल फर्जी प्रतीत हो रहा है और संभव है कि किसी ने शरारतन भेजा हो.फिर भी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गहन जांच कर रही है.फिलहाल, गुरुद्वारा परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए है ताकि श्रद्धालुओं में किसी तरह की दहशत न फैले.

Tags:patna gurudwara newspatna sahib gurudwara newspatna sahib gurudwara todaypatna sahib news todaypatna sahib breaking news todaypatna gurudwaragurudwara patnapatna gurudwara vloggurudwara in patnasikh gurudwara newspatna gurudwara securitypatna sahib gurudwaragurudwara patna sahibpatna saheb gurudwarapatna gurudwara bomb alertnarendra modi in patna gurudwarahistory of patna sahib gurudwarapatna gurudwara prakash parvpatna sahib gurudwara langarmodi in gurudwara patna sahibTrending newsViral newsBiharPatna

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.