✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

राज्य में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा : संजय झा

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 30, 2026, 3:19:29 PM

पटना ( PATNA ) : संजय झा ने बिहार में हाल के दिनों में बढ़ते एनकाउंटर मामलों पर बड़ा बयान दिया है. जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने साफ शब्दों में कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने दो टूक कहा जो गड़बड़ करेगा, वह जाएगा. बिहार में रहना है तो शांति से रहना होगा, अन्यथा कार्रवाई तय है.

कानून हाथ में लेने वालों के लिए राज्य में कोई जगह नहीं

उन्होंने आगे कहा कि सरकार और पुलिस पूरी तरह सतर्क है और अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं. संजय झा ने यह भी दोहराया कि कानून हाथ में लेने वालों के लिए राज्य में कोई जगह नहीं है। हाल के दो दिनों में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह साफ संदेश है कि बिहार में अमन-चैन बनाए रखना ही प्राथमिकता है.

निशांत की प्रस्तावित यात्रा को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया

निशांत की प्रस्तावित यात्रा को लेकर भी उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि निशांत पूरे बिहार का दौरा करेंगे जमीनी स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और आम लोगों के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं से भी संवाद करेंगे. उनके मुताबिक यह पहल संगठन को मजबूत करने और लोगों की समस्याओं को समझने के लिए अहम साबित होगी.

संजय झा ने इसे एक जरूरी और सही फैसला बताया

वहीं पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की तैनाती पर बोलते हुए संजय झा ने इसे एक जरूरी और सही फैसला बताया. उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद संभावित हिंसा को देखते हुए यह कदम उठाया गया होगा. हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह सुरक्षा एजेंसियों का निर्णय है इसलिए इस पर ज्यादा टिप्पणी करना उचित नहीं होगा.

संजय झा के इस बयान को बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के सख्त रुख के तौर पर देखा जा रहा है

 

Tags:Sanjay Jha statement law and orderBihar law and order strict actionaction against criminals Biharzero tolerance on crime BiharBihar police strict action

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.