नालंदा(NALANDA):आज बिहार के नालन्दा जिले से बहुत ही दुखद खबर सामने आई जहां मंदिर में भगदड़ बचने की वजह से 8 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई.भगदड़ क्यों मची इसका जवाब अभी तक किसी के पास नहीं था लेकिन नालंदा के उप विकाश आयुक्त ने मीडिया को ब्रीफिंग कर इसकी पूरी जानकारी दी है.
नालंदा के उप विकाश आयुक्त ने दी जानकारी
नालंदा के उप विकाश आयुक्त ने बताया कि मंदिर गर्भ गृह संक्रिन था जिसके कारण आपा धापी हुआ और भगदड़ हुई जिससे 8 कि मौत हो गई है और तीन गंभीर रूप से घायल है.सभी मृतक के परिवार 4-4 लाख रुपया आपदा के तहत दिया जाएगा और 2 -2 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से दिया जाएगा.