☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार में शराब तस्करी में एक पूरा सिंडिकेट काम कर रहा है, उत्पाद विभाग की टीम ने किया खुलासा, करीब 25 लाख की शराब जब्त

बिहार में शराब तस्करी में एक पूरा सिंडिकेट काम कर रहा है, उत्पाद विभाग की टीम ने किया खुलासा, करीब 25 लाख की शराब जब्त

बक्सर (BAKSAR) : बिहार में उत्पाद विभाग की टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जिसमे यह पता चला है कि सूबे में शराब तस्करी के एक नेशनल सिंडिकेट नेटवर्किंग काम कर रहा है. अब इससे ये यह साफ हो गया कि बिहार में सड़क परिवहन ट्रांसपोर्ट के जरिये देश के अलग अलग हिस्सों से शराब तस्करी की जा रही है . इसके साथ ही शराबबंदी कानून को अब कमजोर किया जा रहा है . जालन्धर पंजाब से सड़क परिवहन ट्रांसपोर्ट के एक बड़े ट्रक बिहार की सीमा में उत्पाद विभाग चेकपोस्ट पर नई तकनीकी स्कैनर की मदद से पकड़ा गया. जिसमे शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही थी. जब्प्तत  शराब की कीमत तकरीबन 25 लाख रुपये बताई जा रही है. शराब की बड़ी खेप के साथ पकड़ में आया चालक पंकज करनाल पंजाब का निवासी हैं. जो पंजाब के जालन्धर से चला था औऱ  बिहार के पूर्णिया शराब लेकर जा रहा था.

तीन सौ कार्टून में अंग्रेजी शराब

बक्सर उत्पाद अधिकारी देवेन्द्र प्रसाद ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि एक बड़े शराब तस्करों के सिंडिकेट का वाहन जप्त कर वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया हैं . जप्त हुई ट्रांसपोर्ट कम्पनी के ट्रक चालक द्वारा जो बिल्टी दी गई हैं उसके अनुसार ट्रक जालन्धर के ट्रांसपोर्ट से बिहार के पूर्णिया के लिए चला था जिसमे वेस्टेज सामानों के साथ-साथ बड़ी मात्रा में करीब तीन सौ कार्टून में अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप मिली हैं . फिलहाल गिरफ्तार किए गए चालक से गहराई से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की तलाश की जा रही हैं. बताते चले कि बक्सर जिले उत्तरप्रदेश से सटे करीब 60 किमी का बॉडर इलाका सड़क , रेल और जलमार्ग से बिहार की सीमा में प्रवेश का सबसे सुलभ मार्ग शराब तस्करों का बड़ा सिंडिकेट गिरोह सक्रिय है. आये दिन सड़को पर शराब के नशे में झूमते लोग और जिले के थाना इलाके में शराब तस्करों की गिरफ्तारी सुर्खियों में आते रहती हैं .

 

 

Published at:28 May 2023 12:26 PM (IST)
Tags:liquor smugglingsmugglingBiharroad transportBIHARUPDATEBIHARNEWSBIHARTHENEWSPOST
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.