✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बीजेपी के इस नेता ने राहुल गांधी को बता दिया सबसे बड़ा पप्पू, गरमा गई बिहार की सियासत

BY -
Priya Jha CE
Priya Jha CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 4:33:25 AM

पटना (PATNA):बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियों के बीच सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है.जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 6 जून को नालंदा में होने वाले OBC-EBC सम्मेलन को लेकर कहा कांग्रेस रणनीति बना रही है, वहीं बीजेपी नेता और विधायक दिलीप जायसवाल ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है.उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के सबसे बड़े पप्पू हैं, राजा आदमी हैं.एसी (AC) में रहने वाले नेता हैं, अब गर्मी में बाहर निकलकर क्यों परेशान हो रहे हैं. दिलीप जायसवाल ने आगे आरोप लगाया कि राहुल गांधी अपने नेताओं से ऐसे मिलते हैं जैसे कोई चपरासी से मिलता है. यही अहंकार उनके पतन का कारण बनेगा.

पीएम मोदी अब तक 51 बार बिहार आ चुके हैं ,और 20 जून को फिर आ रहे है

बीजेपी विधायक ने राहुल गांधी की तुलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करते हुए कहा कि पीएम मोदी अब तक 51 बार बिहार आ चुके हैं ,और 20 जून को फिर सिवान में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे. फिर से एक बार वह बिहार को नई सौगात देने आ रहे हैं. वहीं राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी गाली देने की संस्कृति में विश्वास करते हैं. अगर मुझे कहा गया, तो मैं उन्हें 50 गालियां दे सकता हूं, मेरी डिक्शनरी में बहुत सारी गालियां हैं.

दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना 

वही दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी यादव पर भी हमला करते हुए कहा कि तेजस्वी जाति देखकर पीड़ित के घर जाते हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है. वहीं स्वास्थ्य विभाग में ट्रांसफर-पोस्टिंग की देरी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा जब तक प्राथमिक जांच नहीं होती, कार्रवाई नहीं की जा सकती.लेकिन जैसे ही जांच पूरी हुई, कार्रवाई की गई, वही डॉ. अभिजीत की दोबारा तैनाती पर सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा, चाहे वह कोई भी हो, कार्रवाई की जाएगी. जांच निष्पक्ष तरीके से चल रही है.

Tags:bihar politicsrahul gandhi controversybjp leader statementrahul gandhi pappubihar election newsbihar political debatepolitical heated debaterahul gandhi newsbihar election updatesindian politicsbihar election analysisjdu rjd alliancebihar voting trendspolitical controversy indiaBihar NewsBihar PoliticsPolitical newsVidhansabha chunavAssembly electionsHindi newsTodays newsTodays bihar newsAaj ka samachar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.