✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

शिव मंदिर के पुजारी की हत्या से दहला मोतिहारी का ये इलाका,पढ़ें मामले में क्या कर रही है पुलिस

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:59:11 PM

मोतिहारी(MOTIHARI): मोतिहारी जिले के पीपरा थाना क्षेत्र में शिव मंदिर के पुजारी की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है. जिस मामले में पीपरा थाना ने कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. गुरुवार की सुबह शिव मंदिर के पुजारी का शव मंदिर परिसर में देखा गया जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. सूचना पर पीपरा थाना मौके पर पहुँची और घटना में जांच शुरू कर दिया.

परिजनों के लिखित शिकायत पत्र प्राप्त होते ही नामजद लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुजारी हत्या मामले में थानाक्षेत्र के बेदीबन मधुबन निवासी राहूल कुमार और अनिल कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं शव को पीपरा पुलिस ने अपने कब्जे में लेते हुए मोतिहारी सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

हत्या की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ चकिया एवं पीपरा थानाध्यक्ष घटना स्थल पहुँच घटना में जांच शुरू कर दिया है. साथ ही मृतक पुजारी हरि गिरी के परिजनों के द्वारा गांव के ही तीन लोगों को नामजद करते हुए आवेदन सुपुर्द किया है. जिस मामले में पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.वही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है

पढें मामले पर पुलिस ने क्या जानकारी दी

घटना में पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात में जानकारी देते हुए बताया है कि पिपरा थानाध्यक्ष समेत चकिया एसडीपीओ को घटनास्थल पर भेजा गया है, जहां मृतक के परजनों ने तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए आवेदन दिया है. जिस आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है तीसरे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है. घटना प्रथम दृष्टता से जमीनी विवाद में प्रतीत हो रही है. घटना की जांच चल रही है जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा.

Tags:Crime news MotihariMurder in MotihariTrending newsViral newsCrime in biharBiharBihar newsBihar news todayMotihariMotihari newsMotihari news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.