✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार विधानसभा मानसून सत्र का तीसरा दिन: विपक्ष का काला कपड़ों में विरोध, चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 9:38:07 AM

पटना(PATNA): बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का तीसरा दिन भी भारी हंगामे और विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन के नाम रहा. सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही महागठबंधन के सभी विधायक काले कपड़ों में विधानसभा परिसर के बाहर प्रदर्शन करते नजर आए. विरोध का मुख्य मुद्दा चुनाव आयोग द्वारा राज्य में चलाए जा रहे ‘SIR’ (विशेष पुनरीक्षण) अभियान को लेकर था, जिसके तहत 52 लाख मतदाताओं के नाम हटाए जाने का आरोप है.

शकील अहमद खान ने चुनाव आयोग को बताया भाजपा का एजेंट 

कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने मीडिया से कहा कि आयोग ने जानबूझकर गरीब, पिछड़े, अति पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए है. उन्होंने चुनाव आयोग को भाजपा का एजेंट बताते हुए कहा कि यह लोकतंत्र के खिलाफ साजिश है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

भाजपा वंचित तबकों के वोट काटकर सत्ता पर काबिज होना चाहती है-अजय कुमार 

सीपीआई विधायक अजय कुमार ने भी इस फैसले को लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ बताया.उन्होंने कहा कि पिछली बार वे मात्र 12,000 वोटों से पीछे रह गए थे और इस बार भाजपा पूरे तरीके से वंचित तबकों के वोट काटकर सत्ता पर काबिज होना चाहती है.विपक्ष ने ऐलान किया कि जब तक विधानसभा अध्यक्ष इस मुद्दे पर चर्चा नहीं करते, तब तक सदन की कार्यवाही को नहीं चलने देंगे. उन्होंने कहा कि यह लड़ाई अब आर-पार की हो चुकी है और उनका धरना व प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा.

Tags:monsoon session of bihar assemblybihar assembly monsoon sessionbihar assembly monsoon session 2024bihar assembly monsoon session 2025 livebihar assembly monsoon session 2025 newsmonsoon session of biharbihar legislative assembly monsoon sessionfierce uproar in bihar assembly monsoon sessionbihar assemby monsoon sessionbihar assembly monsoon session bihar assembly livebihar assembly sessionassembly session biharbihar assembly session 2025bihar vidhansabha assembly session

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.