☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार में चोर ले उड़े IG साहेब की सरकारी पिस्तौल, होमगार्ड जवान का बेटा हिरासत में

बिहार में चोर ले उड़े IG साहेब की सरकारी पिस्तौल, होमगार्ड जवान का बेटा हिरासत में

पटना(PATNA): बिहार में चोरी और लूट के तो आपने कई मामले सुने होंगे. लेकिन राजधानी पटना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां आइजी विकास वैभव की लाइसेंसी रिवाल्‍वर ही चुरा ली गई. ये चोरी उनके ही आवास से हुई है. मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. शक के आधार पर घर की सफाई करने वाले होमगार्ड जवान के बेटे को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने उसे गर्दनीबाग से पकड़ा है. उसे थाने ले जाकर उससे पूछताछ चल रही है. 

पुलिस कर रही जांच 

मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ आइजी विकास वैभव के घर में सफाई करने के लिए होमगार्ड जवान वीरेंद्र राम ने अपने बेटे सुधांशु को भेजा था. दरअसल, वीरेंद्र राम का ऑपरेशन होने के कारण उन्हें बेड रेस्ट दिया गया है. यही वजह है कि उन्होंने अपने बेटे को ही सफाई के लिए ड्यूटी में लगाया था. वहीं, कल यानी गुरुवार को आवास से लाइसेंसी रिवाल्‍वर की चोरी हो गई.  पहले उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन जब उसका पता नहीं चला तो आइजी को सुधांशु पर शक हुआ. मामले की सूचना गर्दनीबाग पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सुधांशु को गिरफ्तार कर लिया. 

Published at:25 Nov 2022 03:16 PM (IST)
Tags:bihar newspatna news updatepatna ig pistol
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.