✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

60 से अधिक पोल से बिजली के तार काट भागे चोर, बिहार के बाढ़ में गोवार धर्मपुर गांव के पास करतूत

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 10, 2026, 1:00:50 PM

पटना : जिला के बाढ़ थाना अंतर्गत गोवार धर्मपुर गांव के पास टाल में सुबह-सुबह किसानों के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्याज की फसल सिंचाई के लिए किसान खेत पहुंचे. टाल में लगभग चार किलोमीटर के दायरे में साठ बिजली के खंभे पर बिछाई गई तार की चोरों ने चोरी कर ली. तार की चोरी होने से हजारों बीघा प्याज की फसल पर संकट मंडराया हुआ है.

किसान सूरज कुमार ने बताया कि गोवार टाल में लगभग साठ बिजली के खंभे पर बिछाई गई तार की चोरों ने चोरी कर ली है. रात्रि 11:00 बजे तक किसान प्याज की सिंचाई कर रहे थे इसके बाद किसान अपने घर चले गए. सुबह 5:00 बजे किसान खेत पहुंचे तो उन्होंने देखा कि खंभे पर बिछाया गया तार ही गायब है. मौके पर तार काटने की मशीन का डब्बा पड़ा मिला है.

ट्रांसफार्मर से बिजली के तार में लाइन डायरेक्ट दिया हुआ था. ट्रांसफार्मर से लाइन नहीं काटा जा सकता था इसके बावजूद भी शातिर चोरों ने चोरी कर ली. बिजली विभाग के जेई को ट्रांसफार्मर बनाने के लिए पूर्व में भी कहा गया था लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं बनाया गया है. टाल क्षेत्र में किसान हजारों बीघा प्याज की खेती करते हैं.

किसान रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि सुबह जब किसान खेत पटाने आए तो देखा की तार की चोरी हुई है. रात्रि 11:00 बजे तक किसान धनंजय महतो प्याज का खेत पटा रहे थे. इस इलाके में तार की चोरी की घटना पहली बार हुई है इससे पहले यहां कई मोटर की चोरी हो चुकी है. वहीं किसानों की सूचना पर मौके पर डायल 112 की टीम पहुंची. थानाध्यक्ष सूरजकिशोर सिंह ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी.

Tags:Power cable theft in BiharElectricity wire theft in BarhThieves cut power lines in BiharOver 60 electric poles wires stolenBarh power theft newsBihar electricity theft incidentPower supply disrupted in BarhGovar Dharampur village BarhElectric wire cutting case BiharMassive power cable चोरी (theft) BiharRural Bihar power theftBarh electricity department lossNight theft of power cables

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.