✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार में शराबबंदी कानून की नहीं होगी कोई समीक्षा,अशोक चौधरी ने सुनील कुमार सिंह के बयान पर दी तीखी प्रतिक्रिया

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 27, 2026, 1:12:55 PM

पटना : बिहार सरकार के मंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले अशोक चौधरी ने सुनील कुमार सिंह के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है.

उन्होंने कहा कि जिन कंपनियों से जनता दल ने करोड़ों रुपये का चंदा लेने का आरोप लगाया जा रहा है यदि किसी के पास इसका ठोस सबूत है तो वह आयकर विभाग को दे. आयकर विभाग पूरे मामले की जांच करेगा. अशोक चौधरी ने कहा कि किंग महेंद्र बहुत बड़ी हस्ती हैं. उन्हें अपने टर्नओवर की पूरी जानकारी होगी. अगर किसी के पास प्रमाण है तो संबंधित एजेंसियों को सौंपें.

बिहार में शराबबंदी कानून की नहीं होगी कोई समीक्षा 

मंत्री ने साफ कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून की कोई समीक्षा नहीं होगी. उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि “अगर हिम्मत है तो सुनील कुमार सिंह शराब लेकर आएं, सीधे जेल जाएंगे. बचकाना बयानबाजी से बचना चाहिए.
उन्होंने आरोप लगाया कि सुनील कुमार सिंह अपने पुराने वादों से पलट गए हैं.

बिहार का खजाना खाली नहीं है : मंत्री अशोक चौधरी

अशोक चौधरी ने यह भी स्पष्ट किया कि बिहार का खजाना खाली नहीं है.उन्होंने कहा कि सरकार ने होली से पहले कर्मचारियों को वेतन देने का वादा किया था और वह वादा निभाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि नकली शराब की बरामदगी पहले भी होती थी जब राज्य में शराबबंदी नहीं थी. कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाती है और आगे भी होती रहेगी.

Tags:Bihar Liquor Prohibition LawBihar Alcohol Ban NewsNo Review of Liquor Ban in BiharAshok Choudhary StatementSunil Kumar Singh ControversyBihar Political NewsBihar Government DecisionLiquor Ban Policy BiharPolitical Reaction in BiharPatna Political NewsBihar Latest NewsState Government Policy Bihar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.