✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

सियासी झटके के बाद तेजस्वी यादव की बड़ी तैयारी, RJD दफ्तर में अहम बैठक

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 12:31:07 PM

पटना : विधानसभा में हालिया झटके के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अब पूरी तरह एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं. लगातार राजनीतिक गतिविधियों में तेजी लाते हुए तेजस्वी यादव ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाए हैं.

राजद के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक

इसी कड़ी में कल तेजस्वी यादव ने पार्टी के सांसदों के साथ बैठक की थी जबकि आज उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ एक बड़ी बैठक बुलाई है. इस बैठक को आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठनात्मक मजबूती के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

नए सिरे से संगठनात्मक ढांचा खड़ा करने पर जोर

बैठक को लेकर राजद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि इसमें संगठन के विस्तार और उसे जमीनी स्तर पर और मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार, पार्टी आने वाले समय में कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर नए सिरे से संगठनात्मक ढांचा खड़ा करने पर जोर देगी.

बैठक का प्रमुख्य उद्देश्य

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विधानसभा में लगे झटके के बाद तेजस्वी यादव की यह सक्रियता यह संकेत दे रही है कि राजद अब विपक्ष की भूमिका को और आक्रामक तरीके से निभाने की तैयारी में है. साथ ही संगठन के भीतर एकजुटता और अनुशासन को मजबूत करना भी इस बैठक का प्रमुख उद्देश्य माना जा रहा है.

फिलहाल, इस बैठक से निकलने वाले फैसलों पर पूरे बिहार की राजनीतिक नजरें टिकी हुई हैं जो आने वाले दिनों में राज्य की राजनीति की दिशा तय कर सकती है.

Tags:PATNANETA PRATIPAKSHTEZASI YADAVBATHAK

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.