✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह के घर में चोरी से हड़कंप, राइफल की 30 बुलेट्स के साथ 15 लाख के जेवर ले उड़े चोर

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:47:30 PM

आरा(ARA):बिहार में अपराधी इतने बेलगाम हो चुके है कि आम तो आम अब सेलिब्रेटी लोगों को भी नहीं छोड़ रहे है.ताजा मामला बिहार के आरा जिले से सामने आया है, जहां भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह के दूसरे घर में चोरी हुई है.खिड़की खोलकर चोर अंदर घुसे, और राइफल की 30 गोली, 15 लाख के जेवरात, 15 हजार कैश समेत कीमती सामान ले भागे.पवन सिंह के भाई रानू सिंह ने बताया, 'इसी घर में पवन सिंह का स्टूडियो भी है, लेकिन चोर वहां तक नहीं पहुंचे. नीचे से ही सारी चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए.

राइफल की 30 बुलेट्स के साथ 15 लाख के जेवर ले उड़े चोर

रानू सिंह ने बताया 23 जून की रात चोरों ने खिड़की खोलकर करीब 15 लाख की ज्वेलरी, 30 राइफल की गोली समेत 15 हजार नगद चोर उड़ा ले गए है. गनीमत यह रही की राइफल को चोरों ने नहीं उड़ाया.रानू सिंह के मुताबिक, इस मामले में भोजपुर एसपी राज को सूचित कर दिया गया है. साथ ही नगर थाना में एक प्राथमिक की दर्ज कराई गई है.

पढ़ें मामले पर पुलिस ने क्या कहा

पुलिस ने पवन सिंह के घर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली है साथ ही FSL की टीम पहुंचकर वहां से नमूने को लिया.पवन सिंह के ससुर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सुबह 5:00 बजे जब नींद खुली तब तक घर में चोरी हो गई थी.वही मौके पर पहुंचे डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु ने कहा कि जांच हो रही है जल्दी ही गिरफ्तारी चोरों की होगी. वार्ड पार्षद रणजीत सिंह ने बताया कि मोहल्ले में पहले भी चोरी हो चुकी है. पावर स्टार पवन सिंह के घर चोरी हुई है पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है.

Tags:pawan singhpawan singh newstheft in pawan singh housecrime news aratrending newsviral newsbiharbihar newsbihar news todayaraara newsara news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.