✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

रोहतास महावीर मंदिर में चोरी कांड का खुलासा, 6 गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 6, 2026, 3:56:24 PM

रोहतास (ROHTAS) : जिले के संझौली थाना क्षेत्र में महावीर मंदिर में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है. इस कांड में शामिल गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है जबकि चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद कर लिए गए हैं.

आथर बाजार से बरामद हुआ आभूषण

रोहतास पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि दिनांक 21 मार्च 2026 की रात जिगनी गांव स्थित महावीर मंदिर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने मंदिर में रखे कीमती सामानों की चोरी कर ली थी. तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 5 अप्रैल 2026 को बक्सर जिले के नवानगर थाना क्षेत्र से रितेश पांडे को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में रितेश ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस चोरी में कुल 8 लोग शामिल थे जिन्होंने मंदिर से चोरी किए गए जेवरात बक्सर के आथर बाजार के एक सोनार को बेच दिए थे.

6 आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा

रितेश की निशानदेही पर पुलिस ने आथर बाजार में छापेमारी कर सोनार विष्णु कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया. उसके पास से करीब एक किलो पिघली हुई चांदी (बिस्किट के रूप में) और सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए. इसके बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों को भी अलग-अलग स्थानों से 6 लोगों को गिरफ्तार किया. इनमें रमेन्द्र यादव उर्फ मेदर यादव,किसान यादव,नन्दजी रा, मो. मकबुल कुरैसी, रितेश पांडे, विष्णु कुमार वर्मा शामिल हैं. पुलिस पूछताछ में सभी आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे संगठित गिरोह बनाकर मंदिरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे. फिलहाल पुलिस गिरोह के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है.अन्य अपराधी मुन्ना सिंह मुन्ना यादव मसल यादव की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कार्रवाई जारी है.

Tags:Rohtas Mahavir Temple theft caseMahavir Temple robbery Rohtas Bihar6 arrested in temple theft BiharBihar temple robbery newsGold and silver jewelry recovered RohtasSanjhauli police solved theft caseBihar crime news Rohtas temple theftBihar latest crime updates RohtasMahavir temple burglary case BiharRohtas district crime newsRohtas NewsRohtas Update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.