✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार के इस बीजेपी विधायक की पत्नी ने जीता मिसेज़ बिहार 2025 का ख़िताब, खूबसूरती को हर तरफ हो रही है चर्चा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 3:39:03 AM

पटना(PATNA): पटना में मिसेज बिहार 2025 का भव्य ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया, जिसमे राज्य भर से आई महिलाओं ने अपने आत्मविश्वास, प्रतिभा और सौंदर्य का बेहतरीन प्रदर्शन किया. इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का ताज ऐश्वर्या राज के सिर सजा, जिन्होंने अंतिम चरण में शामिल 14 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब अपने नाम किया.

बाहुबली नेता सुनील पांडेय की बहू है एश्वर्या राज

ऐश्वर्या राज बीजेपी विधायक विशाल प्रशांत की पत्नी और बाहुबली नेता सुनील पांडेय की बहू है.विशाल प्रशांत भोजपुर के तरारी विधानसभा से विधायक है.ऐश्वर्या राज की जीत ने इस प्रतियोगिता को और भी चर्चित बना दिया है.प्रतियोगिता में अपूर्वा गुप्ता ने फर्स्ट रनरअप और शुभांगी बगेवादी ने सेकेंड रनरअप का खिताब अपने नाम किया.

21 से 55 वर्ष की उम्र की महिलाओं ने लिया हिस्सा

21 से 55 वर्ष की उम्र की महिलाओं के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने केवल अपनी सुंदरता ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, वक्तृत्व कला और सामाजिक दृष्टिकोण जैसी खूबियों का भी शानदार प्रदर्शन किया.कई चरणों की इस प्रतियोगिता के बाद 14 प्रतिभागियों को ग्रैंड फिनाले के लिए चुना गया था.यह आयोजन महिलाओं को मंच देने और समाज में उनके योगदान को पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.मुख्य अतिथियों के तौर पर मौजूद मिसेज वर्ल्ड 2022 सरगम कौशली और मिसेज इंडिया गैलेक्सी नितिका सत्या ने प्रतियोगिता की तारीफ करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक सौंदर्य प्रतियोगिता नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण का मंच है.उन्होंने कहा कि बिहार की महिलाओं में अद्भुत आत्मविश्वास है और वे अब हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है.दोनों ही

प्रतियोगिताएं राज्य में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दे रही है

अतिथियों ने पटना में मिले स्नेह और यहां के गर्मजोशी भरे स्वागत की भी सराहना की.सरगम कौशली ने कहा मैं को सौभाग्यशाली मानती हूं कि मुझे इस मंच का हिस्सा बनने का मौका मिला.यहां की महिलाएं जिस आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ रैंप पर आई, वह प्रेरणादायक है. वहीं नितिका सत्या ने कहा कि बिहार बदलाव की ओर अग्रसर है और इस तरह की प्रतियोगिताएं राज्य में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दे रही है

Tags:BJP mlamrs bihar 2025aishrwaiya rajtrending newsviral newsbiharbihar newsbihar news todaypatnapatna newspatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.