✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार में आज बजेगा युद्ध का सायरन! जाने क्या है वजह

BY -
Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 14, 2026, 10:42:15 AM

TNP DESK: बिहार के पटना समेत छह जिलों में गुरुवार शाम 7 बजे से 15 मिनट का ब्लैकआउट किया जाएगा. यह प्रैक्टिस भारत सरकार द्वारा दिए गए निर्देश पर सिवल डिफेंस मॉकड्रिल के तहत आयोजित हो रहा है. पटना के साथ ही साथ पूर्णिया,बेगुसराय,कटिहार,किशनगंज और अररिया में भी यह ड्रिल आयोजित की जाएगी.    

सायरन बजते ही बिजली सप्लाई कुछ समय के लिए बंद कर दी जाएगी और लोगों से घर, दुकान व ऑफिस की सभी लाइटें बंद रखने की अपील की गई है. प्रशासन ने साफ किया है कि यह किसी खतरे का संकेत नहीं, बल्कि आपदा प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को जांचने के लिए किया जा रहा अभ्यास है.

करीब दो मिनट तक सायरन बजाया जाएगा, जिसे हवाई हमले की चेतावनी की तरह इस्तेमाल किया जाएगा. इसके बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और एंबुलेंस टीमें राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास करेंगी. लोगों से कहा गया है कि इस दौरान जनरेटर, मोबाइल फ्लैशलाइट या टॉर्च का इस्तेमाल न करें.

पटना में समाहरणालय, बिस्कोमान भवन, बांकीपुर बस स्टैंड और आईजीआईएमएस जैसी जगहों पर विशेष सिमुलेशन किया जाएगा.  यहां काल्पनिक आपदा की स्थिति बनाकर रेस्क्यू ऑपरेशन का अभ्यास होगा.

अस्पतालों और जरूरी सेवाओं पर ब्लैकआउट का असर नहीं पड़ेगा, लेकिन अस्पतालों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि रोशनी बाहर दिखाई न दे. प्रशासन ने लोगों से सहयोग और शांत रहने की अपील की है, ताकि मॉकड्रिल सफलतापूर्वक पूरी की जा सके.

 

Tags:bihar newsbihar breakingbihar updatesbihar warbiharworld warbihar mock drillbihar timing of mock drill

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.