✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मधेपुरा में अजूबा गोभी की खेती बनी आकर्षण का केंद्र, एक पौधे में निकले छह फूल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 22, 2026, 6:35:45 PM

मधेपुरा(MADHEPURA):मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत द्वारका टोला स्थित ब्रिजराज फ्यूल्स परिसर में इन दिनों एक अनोखी और चौंकाने वाली खेती लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. यहां गोभी की ऐसी खेती देखने को मिली है, जिसमें एक ही पौधे में एक नहीं बल्कि छह-छह गोभी के फूल निकल आए है.आमतौर पर गोभी के एक पौधे में केवल एक ही फूल (फसल) देखने को मिलता है, लेकिन इस खेत में अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है.जैसे ही इस अजूबे गोभी की जानकारी आसपास के इलाकों में फैली, इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लगने लगी. लोग मोबाइल से तस्वीरें और वीडियो बनाकर इस अनोखी खेती को सोशल मीडिया पर भी साझा कर रहे है.

एक पौधे में निकले छह फूल

इस संबंध में ब्रिजराज फ्यूल्स के मालिक अजय कुमार ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष पहली बार अपने परिसर में सब्जी की खेती की शुरुआत की है. उन्होंने बताया कि मधेपुरा बाजार से देशी गोभी का बीज लाकर खेत में लगाया गया था, लेकिन परिणाम उम्मीद से बिल्कुल अलग और चौंकाने वाला निकला.एक पौधे में छह गोभी के फूल निकलना अपने आप में अजूबा है.

अनोखी उपज को लेकर अजय कुमार बेहद खुश

दूर-दराज से लोग इस गोभी को देखने आ रहे है और किसान भी इसे लेकर खासा उत्सुक है. अपनी इस अनोखी उपज को लेकर अजय कुमार बेहद खुश है और इसे प्रकृति का करिश्मा बता रहे है. यह खेती क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और किसानों के लिए भी प्रेरणा बन सकती है.

Tags:madhepura today newsmadhepura hatya news todaymadhepura news live todaymadhepura bihar news todaymadhepura flood news todaymadhepura election 2024 today news livemadhepura newsmadhepura latest newsdurga sthan madhepura newsmadhepura district newsmadhepura viral newsnews todaymadhepura hatyakand newsmadhepura police newsmadhepura vidhan sabha newsmadhepura breaking newstoday newsmadhepura dm car accident todaybihar news todaylatest news todaytoday latest newstoday news live

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.