✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

चीख में बदली शहनाई की धुन! शादी की रस्म करने जा रहे दो लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, कई घायल 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:39:58 AM

कटिहार(KATIHAR):बिहार के कटिहार जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है.जहाँ शादी की खुशियां एक पल में मातम में बदल गई. जहा एक डीजे वाहन के चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.जबकि कई बच्चे घायल बताएं जा रहें है.पूरा मामला कोढ़ा थाना क्षेत्र के महीनाथपुर पंचायत के बलधीम्मा गांव का है.हादसा कदर भयावह था कि खुशी से झूम रहे घरों में अब सिर्फ आंसुओं का सन्नाटा है. 

पढें हादसे की वजह

बताया जा रहा है कि शादी स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर बहालिया स्थान के पास डीजे वाहन के साथ सभी लोग पूजा करने के लिए गए थे.इसी दौरान डीजे वाहन अचानक पीछे की ओर जाने लगा और अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया.इस दर्दनाक हादसे में जगन ऋषि और अर्जुन ऋषि की मौके पर ही मौत हो गई.वहीं, दो से तीन बच्चे घायल हुए हैं. मृतकों की पत्नियाँयसोदा देवी और सुनीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल है.

हादसे में दूल्हे की जीजा की भी हुई है मौत

 दुखद बात यह रही कि आज जिस लड़के की बारात निकलनी थी, उसी के जीजा की इस हादसे में जान चली गई.हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.गांव में गहरा मातम है और ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को मुआवजा और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की है.

Tags:AccidentAccident in biharAccident news KatiharBreking news KatiharTrending newsViral newsBiharBihar newsBihar news todayKatiharKatihar newsKatihar news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.