✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

वसूली करने पहुंचे थे अवर निरीक्षक, नहीं मिले पैसे तो लोगों की जमकर कर दी कुटाई, देखिए वीडिओ

BY -
Prerna
Prerna
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:54:01 AM

पटना(PATNA): पटना के फुलवारी शरीफ में ट्रैफिक के अवर निरीक्षक गणेश कुमार और आम लोगों के साथ मारपीट का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में ट्रैफिक के अवर निरीक्षक गणेश कुमार फुलवारी शरीफ प्रखंड मोड़ के नजदीक आम लोगों से मारपीट और बहस कर रहे हैं, जिसका वीडियो लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

क्या है मामला

एक व्यापारी ने यह आरोप लगाया कि वह अपने ऑटो से छोटा-मोटा व्यापार कर परिवार का भरण पोषण करते हैं. बुधवार की दोपहर अपनी गाड़ी से किराना का सामान लेकर प्रखंड परिसर के नजदीक पहुंचे थे. गाड़ी सड़क के किनारे लगा दी तो बाएं साइड से आ रही एक मोटरसाइकिल ने गेट खोलने के दौरान गाड़ी में टक्कर मार दी. इसके बाद गाड़ी वाले युवक ने खलासी के साथ मारपीट की.

बीच सड़क शुरू की मार पीट

ट्रैफिक के अवर निरीक्षक गणेश कुमार वहां पहुंचे और खलासी के पॉकेट से पैसे छीन लिये. जब ड्राइवर ने इसका विरोध किया तो सहायक अवर निरीक्षक ने चालक, खलासी से मारपीट शुरू कर दी. आसपास के लोगों ने बताया कि जब सहायक अवर निरीक्षक को ऐसा करने से मना किया तो उन्होंने लोगों के साथ भी बीच सड़क पर उठा पटक और मारपीट करना शुरू कर दी.

मौके पर पहुंची पुलिस

लोगों ने इसकी जानकारी फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी विक्रम सियाग को दी. इस मामले को लेकर फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल में पदाधिकारी ने बताया कि फुलवारी शरीफ ब्लॉक के पास बुधवार को सहायक अवर निरीक्षक एवं पब्लिक के बीच भारी बहस का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को तुरंत संज्ञान में लिया गया है, आरोपी पदाधिकारी पटना ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत हैं.

रिपोर्ट ऋषि नाथ

Tags:48 hourscbs newsmurder mysterytrue crimekouri richinsoverdoseevidencetrialkourikouri richins 48 hourskouri richins verdictkouri richins documentaryhusbandcoupledefensetrue crime storieskouri richins true crimetrue crime dailyeric richinspolice chasepolicecopbodycamlive pda&elaw and crime networkpolice sirencrimecopslaw enforcementdonut operatordecentralizedreal crimecrime aftermath

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.