✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

फिर उठी वक्फ बिल की चिंगारी! पटना में बड़ा प्रदर्शन, नारे से गूंजा गांधी मैदान

BY -
Priya Jha CE
Priya Jha CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 3:58:08 AM

पटना (PATNA): पटना के गांधी मैदान में आज 'वक्फ बचाओ, दस्तूर बचाओ' कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है .इस कार्यक्रम में बिहार, झारखंड और उड़ीसा से भारी संख्या में लोग जुटे हैं.वक्फ बिल के खिलाफ यह अब तक का सबसे बड़ा सार्वजनिक विरोध बताया जा रहा है.

वक्फ बचाओ, दस्तूर बचाओ’ के लगे नारे

विवादास्पद वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ आज पटना के गांधी मैदान में एक विशाल सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए.‘वक्फ बचाओ, दस्तूर बचाओ’ के नारे के साथ लोग इस बिल को संविधान विरोधी बताते हुए इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं.कांफ्रेंस में बिहार के साथ-साथ झारखंड और उड़ीसा से भी बड़ी तादाद में प्रदर्शनकारी पहुंचे हैं. हजारों गाड़ियां पटना में दाखिल हुईं और गांधी मैदान में अभूतपूर्व भीड़ देखी गई. आयोजन स्थल पर इमारत-ए-शरिया की अगुवाई में यह कार्यक्रम संपन्न हो रहा है, जिसमें कई मुस्लिम सामाजिक संगठनों की भागीदारी है.

राजनीतिक प्रतिनिधित्व

इस कांफ्रेंस में कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और INDIA गठबंधन के अन्य घटक दलों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है. यह साफ संकेत है कि इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक दल भी गंभीर हैं और जनता के साथ खड़े दिखना चाह रहे हैं.

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

गांधी मैदान में जुटी भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.बड़ी संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारी मौके पर तैनात किए गए हैं ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचा जा सके.

विरोध के स्वर

सम्मेलन में मौजूद लोगों ने एक सुर में सरकार से मांग की कि वक्फ संशोधन बिल को तुरंत वापस लिया जाए. उनका कहना है कि यह बिल संविधान की भावना और अल्पसंख्यक अधिकारों के खिलाफ है. वक्ताओं ने सरकार पर मुस्लिम समाज की संपत्तियों और अधिकारों को हड़पने का आरोप भी लगाया.

Tags:Todays newsTodays hindi newsTodays bihar newsTodays Patna news।spark of Waqf Bill arose again! Big demonstration in PatnaGandhi Maidan echoed with slogansWaqf bill protest in PatnaGandhi maidanAaj hi khabar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.