✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बाप की प्रेमिका से बेटा कर रहा था छेड़छाड़, विरोध करने पर महिला समेत तीन बच्चों को मारी गोली, पढ़ें हैरान करनेवाला मामला

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:21:52 AM

बेगूसराय(BEGUSARAI): बिहार के बेगुसराय जिले से एक अजीबो गरीब खबर सामने आई है, जहां तीन बच्चों की मां को एक युवक ने इसलिए गोली मार दी क्योंकि वह उसके पिता की प्रेमिका है.वहीं मामले के सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया तो वहीं इस मामले को लेकर लोगों में खूब चर्चाएं हो रही हैं. आप भी पढ़िए हैरान करनेवाला मामला.

बाप की प्रेमिका को बेटे ने मारी गोली

आपको बताये कि पूरी घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के मुख्तियारपुर गांव की है. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है, और घटना में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद कर लिया है.फिलहाल पुलिस गिरफ्त में आए अपराधी से पूछताछ कर रही है.मिली जानकारी के मुताबिक मुकेश महतो की पत्नी निर्मला देवी को उसके ही आशिक गणेश सिंह के पुत्र सौरभ कुमार ने गोली मारकर घायल कर दिया है.घायल महिला निर्मला देवी को दो पुत्र एवं एक पुत्री है, और उसका पति मुकेश महतो सिलीगुड़ी में रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है.

पढ़ें विवाद की वजह

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सौरभ कुमार के दादा की कुछ दिन पूर्व मृत्यु हुई थी तथा रीति रिवाज के अनुसार अभी आरोपी के घर में खाना नहीं बन रहा था. अतः निर्मला देवी के यहां उनके घर का खाना बनाया जा रहा था. इसी क्रम में आरोपी सौरभ कुमार निर्मला देवी के घर खाना खाने पहुंचा तथा खाना खाने के बाद निर्मला देवी से छेड़छाड़ करने लगा.इस बात का विरोध जब निर्मला देवी ने किया तो आरोपी सौरभ कुमार ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया.आनन फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है.

मामले में आरोपी गिरफ्तार

वहीं पुलिस ने बताया है कि महिला के बयान के आधार पर सौरव कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है तथा उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी.इसी क्रम में पता चला कि जहां पर निर्मला देवी इलाजरत है उसी अस्पताल के इर्द-गिर्द सौरभ कुमार देखा गया है वह यह पता लगाने गया है कि निर्मला देवी की मौत हुई है या नहीं, लेकिन पुलिस ने एक टीम बनाकर घेराबंदी की तथा सौरव कुमार को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही साथ सौरभ कुमार के निशानदेही पर हथियार भी बरामद कर लिया.

Tags:crime news biharfiring in begusarailove story of bihartrending newsviral newsbiharbihar newsbihar news todaybegusaraibegusarai newsbegusarai news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.