✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

साइबर ठगों के निशाने पर पटना का आईजीआईएमएस हॉस्पिटल, ठप पड़ा है सर्वर, मरीज को हो रही परेशानी

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:05:10 AM

पटना(Patna): टेक्नोलॉजी का प्रयोग के बिना आज के समय जीवन की कल्पना बेमानी सी लगती है . मेडिकल लाइन की बात की जाए तो बिना टेक्नोलॉजी के यह संभव नहीं है. जिसका फायदा आए दिन शरारती तत्व या यूं कहें तो साइबर ठग उठाते रहते हैं. पिछले दिनों दिल्ली एम्स के सर्वर हैक करने की घटना की वजह से मरीजों को जिस तरह से परेशानी हुई थी, उसे अभी लोग भूले भी नहीं थे,  कि एक बार फिर से सर्वर हैक करने की घटना बिहार की राजधानी पटना से सामने आई है. इस बार साइबर हैकरों के निशाने पर बिहार की राजधानी पटना के दूसरे बड़े हॉस्पिटल आईजीआईएमएस का है. जहां बुधवार की सुबह 8 बजे से ही आईजीआईएमएस का पूरा का पूरा सर्वर ठप पड़ा है. जो दूसरे दिन भी बृहस्पतिवार की दोपहर तक जारी रहा.

मरिजों को हो रही है काफी परेशानी         

आपको बता दें कि पटना मेडिकल कॉलेज साइंस हॉस्पिटल के बाद अगर मरीजों की लंबी लाइन यदि कहीं लगती है तो वह है इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस यानी आईजीआईएमएस. आईजीआईएमएस में बुधवार की सुबह से ना तो नए मरीजों का एडमिशन हो पा रहा है और ना ही किसी भी जांच को कराने के लिए ना तो पैसे ही कट रहे हैं और ना मरिजों को नंबर मिल पा रहा है. जिसकी वजह से मरीज खासे परेशान हैं. कंडीशन यहां तक हो गई की मरीज के परिजन लगातार काउंटर पड बैठे स्टाफ से भिड़ते नजर आ रहे थे. वहीं इस परेशानी से निपटने के लिए आईजीआईएमएस के मेडिकल सुपरिटेंडेंट मनीष मंडल ने बताया कि अस्पताल प्रशासन पूरी तरह से लगातार कोशिश कर रहा है, मगर अभी तक हालात में कोई खासी सुधार नहीं देखी जा रही है.

Tags:bihar newspatna crime nwspatna igims medical hospitalcyber criminalshacked igims serverpatients facing lots of problem

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.