✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

स्कूल बना कुश्ती का अखाड़ा, दो शिक्षिकाओं में जबरदस्त पटकापटकी, देखिए VIDEO

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:18:31 PM

बिहटा (BIHTA) : बिहटा से अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां विद्यालय में दो शिक्षिका आपस में भीड़ गई और जमकर उठा पटक करने लगी. पहले स्कूल के अंदर और फिर खेत में उठापटक होने लगता है. एक महिला शिक्षिका की मां दूसरी शिक्षिका को डंडे और चप्पल से पिटाई करने लग जाती हैं. शिक्षिकाओं के बीच मारपीट देख लोगों की भीड़ उमड़ आती है और फिर क्या वहां मौजूद कई लोग इसका वीडियो बनाने लगते हैं. देखते ही देखते यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जहां अब इस वीडियो को देखने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर विद्यालय में शिक्षकों का यही हाल है तो बच्चे ऐसे में क्या सीखेंगे. 

बहसा बहसी से शुरू हुआ मामला 

इस वीडियो में स्कूल में तैनात शिक्षिका कांति कुमारी को उसी स्कूल में तैनात अनीता कुमारी अपनी मां के साथ मिलकर जमकर पिटाई करती हुई नजर आई. मामला स्कूल की खिड़की लगाने को लेकर था.दोनों शिक्षिका में बहसा बहसी शुरू हुआ और मामला इतना तूल पकड़ लिया कि देखते ही देखते दोनों शिक्षिका आपस में लड़ने लगी और स्कूल कुश्ती का अखाड़ा बन गया. एक महिला दूसरी महिला शिक्षिका को पटकनिया देती हुई नजर आई . गाव वालों द्वारा बड़ी मुश्किल से इन लोगों को छुड़वाया गया.  जिस तरह से दोनों महिला शिक्षिका मारपीट करती हुई नजर आ रही है उससे तो यही लगता है कि इन्हें पढ़ाई से मतलब नहीं बल्कि खुद एक दूसरे से लड़ने में ज्यादा समय बिता रही हैं ऐसे में ये लाज़मी है कि पढ़ने वाले बच्चों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा.

Tags:wrestling arenafierce brawlfemale teachersvideo went viralviralvideoTHENEWSPOSTBIHARUPDATEBIHARNEWS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.