✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

कुछ महीने पहले जिस सड़क का सीएम नीतीश ने किया था उद्घाटन उसी में आ गयी दरारें, करोड़ों की लागत हो गई चौपट

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 3:26:22 AM

पटना (PATNA) : बिहार में एक बार फिर बहुप्रचारित विकास कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं. हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा उद्घाटित किए गए बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन की हालत कुछ ही महीनों में जर्जर होने लगी है. बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत रानीसराय के पास फोरलेन सड़क का साइड स्लोप धंस चुका है, और करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में कई मोटी दरारें भी देखी गई हैं. 

यह मामला सिर्फ तकनीकी लापरवाही का नहीं, बल्कि निर्माण में भ्रष्टाचार और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का भी बड़ा संकेत देता है. स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने इसे लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है. 

घटिया निर्माण की पोल खुली : 

स्थानीय उप मुखिया शशि भूषण कुमार ने बताया कि "साइड स्लोप पूरी तरह धंस चुका है और रोड में भी दरारें आ चुकी हैं. यह पूरी तरह से सीएनसी कंपनी की लापरवाही और भ्रष्टाचार को दर्शाता है."
उन्होंने आशंका जताई है कि अगर जल्द सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो यह स्थान किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है. उन्होंने मामले की जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है. 

रानीसराय निवासी विनीत यादव ने बताया कि वन-वे यातायात के कारण अब तक 8 से 10 सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. उन्होंने सरकार से मांग कि थी, की दरारों और गड्ढों की जांच कराई जाए, क्योंकि यह इलाका मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्म क्षेत्र भी है, और यहां की बदहाली शर्मनाक है. 

फोरलेन निर्माण के दौरान कंपनी ने चंदा, महमदपुर और आसपास के करीब 10 गांवों को जोड़ने के लिए कनेक्टिंग सड़क देने का वादा किया था, लेकिन वह अब तक अधूरा है. इसका खामियाजा गांववासियों को उठाना पड़ रहा है, जिन्हें रोजमर्रा के कामों के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Tags:bihar govrnmentbihar sarkarnitish kumarcm nitish kumarbihar latest newsbihar big newsbihar latest update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.