✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बक्सर सेंट्रल जेल में बंद कैदी ने काट लिया अपना गला, दुष्कर्म के आरोप में जेल में था बंद

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:22:36 PM

बक्सर (BUXAR) - बक्सर केंद्रीय कारा के कैदी ने गला काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है. कैदी की मां और उसकी बहन आज उससे मिलने के लिए केंद्रीय कारा में पहुंचे हुए थे, उनसे मिलने के बाद उसने धारदार हथियार से अपना गला काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. जब वह जमीन पर गिर के छटपटाने लगा तो जेल के सुरक्षाकर्मियों ने आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसका इलाज चल रहा है. बता दें कि घायल कैदी दुष्कर्म के आरोप पिछले सात महीने केंद्रीय कारा में बंद है. 

जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल 

कैदी कारा के कैदी के द्वारा जेल के अंदर गला काट लेने के बाद जेल की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं. आखिर उस कैदी के पास धारदार हथियार कहा से आया जिससे उसने अपना गला काट लिया. मिली जानकारी के अनुसार कैदी के गले पर लगभग 5 से 6 इंच कटने का निशान है. उसके गले से काफी मात्रा में खून निकल रहा है. उसका इलाज किया जा रहा है. फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य बनी हुई है. लगातार उसकी मॉनिटरिंग की जा रही है.

दुष्कर्म के आरोपी में जेल में था बंद 

बताते चले कि दुष्कर्म के आरोप में यह कैदी पिछले सात महीना से जेल में बंद था. आज उसकी मां और बहनों से मिलने के लिए पहुंची थी इसी दौरान उसने किसी धारदार हथियार से अपना गला काट लिया. हालांकि उसने यह कदम क्यों उठाया है इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. मामले की जांच की जा रही है.

Tags:The prisoner lodged in Buxar Central Jail cut his throathe was lodged in the jail on rape chargesbihar trending newsbuxar jail news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.