✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

धीरेंद्र शास्त्री को धमकी देने वाला पटना से गिरफ्तार, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मांगे थे 10 लाख

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 10:02:08 AM

पटना (PATNA) : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है. जानकारी के अनुसार पंडित धीरेंद्र शास्त्री को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से ई-मेल आया था. जिसमें आरोपी ने उनसे 10 लाख रुपए की मांग की थी. इसी मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी को बिहार के पटना से गिरफ्तार कर लिया है.

पटना के कंकरबाग में रहता था आरोपी

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने दो-तीन मेल किए थे. सभी में 10 लाख रुपए की मांग की गई. रुपए नहीं मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी. शनिवार को आरोपी को राजनगर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया. आरोपी बिहार के नालंदा जिले के शंकरडीह गांव का रहने वाला है और हाल में कंकरबाग पटना में रह रहा था.

साइबर सेल की मदद से पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी वाला ईमेल 19 अक्टूबर 2023 को भेजा गया था. लेकिन पहले ईमेल पर कोई जवाब नहीं मिलने पर आरोपी ने 22 अक्टूबर को दूसरा ईमेल भेजा था. लेकिन उस से पहले धीरेंद्र शास्त्री ने 20 अक्टूबर को बमीठा थाने में धमकी भरे ईमेल को लेकर सूचना दी गई थी. पुलिस ने मामला संवेदनशील होने पर तुरंत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी. इसके बाद साइबर सेल की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया.

 

Tags:dhirendra shastri newsdhirendra shastridhirendra shastri posterdhirendra shastri patna newsdhirendra shastri patnabageshwar dham dhirendra shastridhirendra shastri threat calldhirendra krishna shastri updatesdhirendra krishna shastridhirendra shastri today scheduledhirendra krishna shastri in bihardhirendra shastri divya darbarpandit dhirendra shastridhirendra shastri divya darbar for vipsdhirendra shastri patna tourThe person who threatened Dhirendra Shastri was arrested from Patna

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.