✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार में मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को किया गिरफ़्तार

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 4:02:03 AM

पटना(PATNA): राजधानी पटना में मानव तस्करी के एक बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है. दानापुर थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं इस गिरोह के तार न सिर्फ बिहार के अलग-अलग जिलों से जुड़े हैं, बल्कि राजस्थान और मध्य प्रदेश तक भी फैले हुए हैं. 

शादी का झांसा देकर हुई थी तस्करी :

मामला तब सामने आया जब आरा की रहने वाली एक युवती किसी तरह राजस्थान से भागकर दानापुर पहुंची और थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. पीड़िता ने बताया कि उसे शादी का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये में एक व्यक्ति को बेच दिया गया था. उसके बाद राजस्थान में ले जाकर उस व्यक्ति ने उसे गलत धंधे में धकेलने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह वहां से भागने में सफल रही. 

पुलिस ने युवती की निशानदेही पर की कार्रवाई :

दानापुर थाने में शिकायत मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई और युवती की निशानदेही पर बिहार के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में भोजपुर जिले के दिनारा स्थित एक बैंक्वेट हॉल 'आशीर्वाद बैंक्वेट' के संचालक अजय कुमार साह भी शामिल है. 

पटना एसएसपी कार्तिकी एस शर्मा ने बताया कि इस गिरोह के सदस्य बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में सक्रिय रहते थे. वहां जब कोई लड़की असहाय हालत में दिखती, तो गिरोह के सदस्य उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाते और उन्हें भोजपुर में एक महिला के घर पर रखा जाता, फिर वहां से राजस्थान, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में बेच दिया जाता था. एसएसपी ने ये भी बताया कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की भी पहचान की जा रही है. ऐसे में जल्द ही इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस कई अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी करेगी.

Tags:bihar newsbihar latest newsbihar manav taskarimanav taskari in biharpatna latest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.