✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

‘नीतीश भईया खोली न केवड़ियां’ गीत गाकर रसोइयां संघ का आंदोलन, जानिए वजह

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:05:34 PM

पटना (PATNA) : जहां 2024 के इलेक्शन से पहले नीतीश सरकार जनता को खुश करने का हर संभव प्रयास कर रही है. लोगों के समस्याओं तक पहुंचने के लिए सरकार कई यात्रा निकाल चुकी है. वहीं दूसरी तरफ रसाइेया संघ सरकार से नाराज प्रदर्शन कर रही है, और कुर्सी पर टिके रहने के लिए जनता की समस्याओं को ध्यान देने की बात कह रही हैं. गोपालगंज में सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन बनानेवाली रसाइेयां संघ सड़कों पर उतरकर जमकर प्रदर्शन किया है. ये सभी महिलाएं सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन बनानेवाली इसोइयां हैं, जो महज 1600 रुपए के मानदेय पर पिछले कई सालों से खाना बनाने का काम कर रही हैं. जिसमें उनका गुजर होना काफी मुश्किल हो रहा है. महंगाई के ऐसे समय में इतना कम पैसा मिलना वास्तव में सोचने वाली बात है. इनका प्रदर्शन सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर है. प्रदर्शन के दौरान रसाइेयां संघ ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया है.

गीत गाकर सरकार को जगाने का प्रयास

रसाइेयां संघ सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का काफी अनोखा तरीका आजमा रहीं हैं.  ‘नीतीश भईया खोली न केवड़ियां’ गीत के माध्यम से हाथों में तख्मी लेकर सरकार को जगाने का प्रयास कर रहीं है. आंदोलन पर सड़कों पर उतरीं जिलेभर की हजारों रसोइयां ने जिला मुख्यालय की सड़कों पर पैदल मार्च निकाला है. रसोइयां संघ ने जिलाधिकारी से मिलकर मांग पत्र सौंपी है और निर्धारित समय तक मानदेय नहीं बढ़ाने पर इससे बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है.

 

 

 

Tags:movementNitish Bhaiya Kholi Na Kevadiyan'2024 electionsNitish governmentpublicseveral yatrasprotestingSangh governmentGopalganjhonorarium

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.