☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार में अपराधियों के हौंसले बुलंद, युवक से 27 लाख लूटकर मार दी गोली

बिहार में अपराधियों के हौंसले बुलंद, युवक से 27 लाख लूटकर मार दी गोली

मोतिहारी(MOTIHARI): बिहार में अपराधियों  का मनोबल चरम पर है . यही वजह है कि अपराधी लगातार किसी न किसी बड़ी घटना को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला  पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल अनुमंडल के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे किनारे राईस मिल के गेट की पास की है. जहाँ लहना वसूल कर आ रहे कर्मियों को अपराधियों ने गोली मारकर लगभग 27 लाख रुपया लूट लिया है. घटना में एक युवक की मौत भी हो गई है.

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद

बताया जाता है कि शिवशक्ति फ़्लावर मिल के कैशियर मुजफ्फरपुर की ओर  से लहना वसूल कर स्कर्पियो गाड़ी से लौट रहे थे, और जैसे ही फैक्ट्री के गेट पर पहुँचे तबतक पहले से घात लगाए हथियारबंद  बोलेरे पर सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दिया. स्कॉपियो पर गोली के निशान साफ दिख रहा है. घटना के बाद कैशियर के पास से लगभग 25 लाख रुपए लहना का  लूट कर अपराधी  भाग निकले.  जबकि ड्राइवर घायल हो गया है. जिसका  इलाज रक्सौल के एक निजी अस्पताल में चल रहा है.

युवक से 27 लाख लूटकर ले ली जान 

इस घटना में जिस व्यक्ति की मौत हुई है उसका नाम  दिलीप कुमार है जो सीतामढ़ी जिले का रहने वाला बताया जाता है. वही चालक सुरेश कुशवाहा है जो रामगढ़वा थाना क्षेत्र के अमोदेई का रहने वाला बताया जाता है.घटना के बाद मौके पर  मोतिहारी एसपी कान्तेश मिश्रा पाहुंचकर पूरे मामले की  जाँच कर रहे हैं. वही एसपी ने बताया कि इस मामले में अपराधियों के गिरफ़्तारी के लिए पूरे जिले की नाकेबंदी कर दी गई है और एक विशेष टीम गठित कर आगे की का कार्रवाई की जा रही है.

Published at:16 Oct 2023 02:15 PM (IST)
Tags:biharmotiharicrime newslooted Rs 27 lakh from a young man
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.