✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद! दिनदहाड़े मां के सामने हुआ नाबालिग बच्ची का अपहरण,जांच  में जुटी पुलिस  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 8:24:37 AM

कटिहार(KATIHAR):बिहार में अपराधी इस कदर बेखौफ हो गये है कि रात तो छोड़ दो, दिन के उजाले में भी खौफनाक वारदातों को अंजाम देने से नहीं चूक रहे है.ताजा मामला कटिहार जिले से सामने आया है, जहां दिन दहाड़े मां के सामने ही नाबालिक लड़की का अपहरण हो गया. मां देखती रही चीखती चिल्लाती रही, लेकिन अपहरणकर्ता लड़की को ले गये.मामला कटिहार जिले के अमदाबाद थाना क्षेत्र की है. जहां नाबालिक लड़की का अपहरण का मामला प्रकाश में आया है.पीड़ित परिवार ने अमदाबाद थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. 

पढ़ें पूरे मामले पर नाबालिग की मां ने क्या कहा 

पीड़िता की मां ने अपने आवेदन में कहा है  कि वे अपनी बेटी के साथ पश्चिम बंगाल के भालूका जा रही थी, इसी बीच जाने के क्रम में अचानक पीछे से एक मोटरसाइकिल में दो व्यक्ति मेरे करीब आकर मोटरसाइकिल से उतरा औरउतरते ही बेटी को जबरन मोटरसाइकिल में बिठाकर भागने लगे  वो  रोती चिल्लाती रही, लेकिन भागने के क्रम में वह महिला ने एक व्यक्ति को पहचान लिया.जो उसके ही पड़ोस का  21 वर्षीय अमरजीत चौधरी उर्फ सोनू चौधरी है. 

जांच में जुटी पुलिस

 घटना को लेकर महिला को यह डर सता रहा है कि उसकी बच्ची के साथ कोई अनहोनी घटना ना हो जाए.इसको लेकर वह जब अमरजीत चौधरी उर्फ सोनू चौधरी के घर जाकर घटना की जानकारी दिया तो  अमरजीत चौधरी के परिजनों  ने उसकी बच्ची को बरामद कराने का आश्वासन दिया. जब वह महिला 6 दिन के बाद फिर उसके पिता के पास दोबारा गई तो वे लोग उसे गाली गलौज देकर भगा दिया.वहीं महिला ने अमदाबाद थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.वही इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने बताया कि घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है.पुलिस अनुसंधान में जुट गई है, और बच्ची की सकुशल बरामदगी के लिए प्रयास किया जा रहा है.   

Tags:kidnapping in biharkidnapping in katiharkidnapping case in biharkidnapping case in katiharMinor girl kidnappedMinor girl kidnapped in biharMinor girl kidnapped in katiharMinor girl kidnapped newscrime news biharcrime in katiharcrime in biharbiharbihar newsbihar news todaykatiharkatihar newskatihar news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.