✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

महिला से बीच सड़क चेन स्नैचिंग कर रहे थे बदमाश, लेकिन किसी ने नहीं की मदद, छीना झपटी में हुआ ये हाल 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: June 9, 2025,
Updated: 3:35 AM

मुजफ्फरपुर(MUJAFFARPUR): मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में एक बार फिर बाइक सवार बदमाशों ने पानी टंकी चौक के नजदीक रिहायशी गली में दूध लेने जा रही संजू झा की गले से चेन छीनने की कोशिश की, लेकिन संजू ने हिम्मत दिखाते हुए उनका डटकर मुकाबला किया.गुस्साए बदमाशों ने पिस्तौल के बट से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह खून से लथपथ होकर घटनास्थल पर गिर पड़ी.

हवाई फायरिंग से इलाके में दहशत 

वही भागने से पहले बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया.स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल संजू झा को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है घटना की सूचना मिलते ही मिठनपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. घटनास्थल से एक पिस्तौल का खोखा बरामद किया गया है. पुलिस ने इलाके में सघन वाहन तलाशी अभियान चला रही है.

पढें मामले पर डीएसपी ने क्या कहा

टाउन डीएसपी सीमा देवी ने बताया कि मिठनपुरा थाना क्षेत्र में दूध लाने जा रही महिला से चैन छिनतई की घटना सामने आई हैमहिला ने काफी संघर्ष करते अपराधियों से भीड़ गई,लेकिन आसपास के किसी ने महिला के सहयोग में आगे नहीं आया जिसके बाद अपराधियों ने फायरिंग करते हुए फरार हो गया.आसपास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है,जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.साथ ही आमलोगों से भी आग्रह है कि यदि इस तरह की कोई घटना में मदद कोई मांग रहा तो उसकी मदद जरूर करे इससे घटना होने से बच जाएगी.

Tags:Crime news mujaffpurSnetching in mujaffpurCrime in mujaffpurBihar crime newsTrending newsViral newsBiharBihar newsBihar news todayMujaffpurMujaffpur newsMujaffpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.