✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मुंह पर गमछा बांधकर पेट्रोल पंप पहुंचे बदमाश फिर कर्मियों को जमकर पीटा, लूट लिया डेढ़ लाख कैश

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 4:22:28 PM

मुजफ्फरपुर(MUJAFFARPUR): मुज़फ्फरपुर में अपराधियों ने पेट्रोल पंप लूट की वारदात को अंजाम दिया है.जहां तीन नकाबपोश अपराधियों ने लगभग डेढ़ लाख रुपये लूट लिये है.ये सीसीटीवी में कैद हो चुकी है.पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र के खबरा गांव का है.आपको बताये मुज़फ्फरपुर में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता ही जा रहा है.शाम ढलते ही तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर खबरा स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप को लूट लिया.

पढ़ें मामले पर पेट्रोल पंप मालिक ने क्या कहा

पम्प मालिक शंकर पासवान ने बताया कि मैं पटना से लौट रहा था. रास्ते मे घटना की सूचना मिली.लगभग एक से डेढ़ लाख रूपये की राशि लूटी गई है साथ ही कर्मचारी के साथ मारपीट भी की गई है.

पढ़ें पुलिस ने क्या कहा

पूरे मामले पर सदर थानाध्यक्ष स्मित कुमार ने बताया कि तीन बाइक सवार अपराधी जिनके पास राइडर बैग था और चेहरा ढके हुए थे.अभी नाकाबंदी कर दी गई है और फोरलेन की तरफ जिधर अपराधी भागे हैं जांच की जा रही है.

Tags:crimecrime newspetrol pump lootkand in mujaffarpurtrending newsbiharbihar newsbihar news todaymujaffarpurmujaffarpur newsmujaffarpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.