✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

दिल की बात जुबान पर आई! मंत्री अशोक चौधरी ने कहा हम सभी चाहते हैं कि नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री बने  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 12:20:56 PM

पटना(PATNA):महागठबंधन में बीजेपी के खिलाफ कई पार्टियां एक मंच पर साथ आई हैं. ताकि पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनान 2024 में डटकर मुकाबला कर सके. तो वहीं बीजेपी लगातार महागठबंधन के पीएम पद के उम्मीदवार के नाम को लेकर नीतीश कुमार पर हमलावर है. वहीं कई बार बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर उम्मीदवारी के कयास लगाये जा रहे है. लेकिन नीतीश कुमार इसको इंकार करते रहे हैं.

महागठबंधन के पीएम पद की उम्मीदवार पर बोले मंत्री अशोक चौधरी

आज 21 जुलाई को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाने वाले बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी की जुबान पर आखिरकर दिल की बात आ ही गई. जदयू के प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि हम सभी चाहते हैं कि नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री हो जाए. लेकिन ये तय करना विपक्षी एकता के नेताओं का काम है.

हम सभी चाहते हैं कि नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री बने- अशोक चौधरी

अशोक चौधरी ने आगे कहा कि प्रत्येक दल चाहता है, कि उनका नेता शीर्ष पद पर जाए. लेकिन लगे हाथ उन्होंने यह भी कह दिया कि हमारे नेता नीतीश कुमार ने पहले ही कह दिया है कि वो प्रधानमंत्री के रेस में नहीं है. ना ही विपक्षी एकता के कन्वीनर बनने की भी चाहत रखते है. लेकिन प्रत्येक दल चाहता है कि उनका नेता स्थापित हो और सबसे बड़ा पद उन्हें मिले.

Tags:matter of the hearton the tongueThe matter of the heart came on the tongueMinister Ashok Chaudharywe all want Nitish Kumar to become the Prime MinisterNitish KumarPrime Minister of the countryPrime Ministercountrybiharpatnamahagathbandhanjdurjdbjppm narendra modilalu prasad yadavtejswi yadav

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.