✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

हाई टेंशन पोल पर चढ़ा युवक, घंटों की मशक्कत के बाद उतारा गया

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 26, 2026, 6:05:25 PM

नालंदा : जिले के हिलसा में उस वक्त अफरा-तफरी माहौल हो गया जब एक युवक 132 केवीए का हाई टेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया और घंटो हाई वोल्टेज ड्रामा किया. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन पहुंचे और युवक को पोल से नीचे उतारने का प्रयास किया.

घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

काफी देर प्रयास करने के बाद युवक पोल से नीचे उतरा. स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक करीब ढाई घंटे तक हाई टेंशन लाइन के पोल पर चढ़ा रहा और ग्रामीणों द्वारा पूछने पर कोई भी जवाब नहीं दिया और इशारों में बात करता रहा.

मानसिक बिक्षिप्त बताया जा रहा युवक

स्थानीय लोगों की माने तो युवक कटिहार जिला के परसाई गांव के रहने वाले जितेंद्र कुमार है जो मानसिक रूप से बिक्षिप्त है. काफी पूछताछ किए जाने के बाद युवक ने बताया कि अधिक ठंड लग रहा था जिसके कारण पोल के ऊपर चढ़ गए थे और धूप सेक रहे थे. फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है.

Tags:NALANDAHILSAHIGH TENSION TARBIJLI POLYUAKPRASHASAN

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.