✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

महिला सुरक्षा पर बढ़ेगा कानूनी शिकंजा, पटना में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ शुरू

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 7, 2026, 5:16:33 PM

पटना (PATNA): राजधानी में महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में अभियोजन अधिकारियों की क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है. यह कार्यक्रम बिहार के गृह विभाग के अंतर्गत अभियोजन निदेशालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है.

पटना स्थित अभियोजन निदेशालय के सभा कक्ष में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से नामित कुल 25 अभियोजन पदाधिकारी भाग ले रहे हैं. कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में कानूनी प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में अधिकारियों को प्रशिक्षित करना है.

कार्यक्रम की अध्यक्षता उपनिदेशक डॉ. रविकांत देव ने की. उन्होंने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण की रूपरेखा पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अभियोजन पदाधिकारियों को अपने कार्य के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए महिलाओं से जुड़े मामलों में कानून के तहत त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी तरीके से काम करना चाहिए.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व निदेशक अभियोजन शलिलेश कुमार उपस्थित रहे. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह प्रशिक्षण केवल कानूनी जानकारी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य अधिकारियों में संवेदनशीलता और बेहतर कार्यशैली विकसित करना भी है, ताकि पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने की प्रक्रिया मजबूत हो सके.

वहीं गृह विभाग के वरीय विधि पदाधिकारी रंजीत शंकर प्रसाद ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम केवल एक औपचारिक पहल नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

कार्यक्रम में पूर्व जिला अभियोजन पदाधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह और निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के विधि पदाधिकारी ब्रजेश पांडेय सहित कई अधिकारी मौजूद रहे. अंत में प्रभारी निदेशक धर्मेश कुमार ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया.

Tags:bihar newsbihar latest newswomen's safetywomen's safety in biharbiharpatna newswomen's safety measure

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.