✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मुखिया के सामने हाथ जोड़ कर रहम की भीख माँगता रहा मासूम,लेकिन नहीं पसीजा दिल,दी तालिबानी सजा,देखिए         

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 25, 2026, 9:05:35 PM

कटिहार(KATIHAR): बिहार के कटिहार में मुखिया पति की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया मेंवायरल हुआ. वायरल वीडियो में मुखिया तालिबानी सजा देते दिखा. जिसके बाद कटिहार में बवाल मच गया. हर तरफ मुखिया की चर्चा होने लगी. इसी बीच पुलिस ने इस मामले को संज्ञान लिया. और शराब के नशे में मुखिया पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है.  

पूरा मामला कटिहार जिला के आजमनगर थाना के दनिहा पंचायत से सामने आया. मुखिया पति की दबंगई का वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद कटिहार पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए, आरोपी मुखिया पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

बताया जा रहा है कि मुखिया पति अपने गाँव में एक पंचायती के दौरान तालिबानी फरमान सुनाते हुए, तीन युवकों को बांस की छड़ी से पीटने लगे जिसके बाद वीडियो वायरल होने के बाद आजमनगर थाना पुलिस स्वतः संज्ञान लेते हुए मुखिया पति सिकंदर भाट को गिरफ्तार किया.

कटिहार जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दनिहा पंचायत के मुखिया रूबी खातून के पति सिकंदर भाट की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में मुखिया पति सिकंदर भाट ख्वाजा नगर गांव स्थित एक मस्जिद में चोरी की घटना को लेकर पंचायती के दौरान दो लड़कों को बांस की छड़ी से जोर-जोर से पीटते नजर आ रहे हैं. वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों युवकों को पंचायती में खड़ा कर दिया और सिकंदर भाट उन पर छड़ी बरसा रहे हैं. चोट से लड़का चिल्ला रहा हे आसपास कई लोग पंचायती में बैठे हुए भी दिखाई दे रहे हैं.

वीडियो सामने आने के बाद से इसे सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. लोग वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर मुखिया पति की दबंगई पर सवाल उठा रहे हैं और कुछ लोगों ने बताया, इसे तालिबानी सजा दी जा रही है वहीं वायरल वीडियो को कुछ लोग पुरानी वीडियो भी बता रहे हैं!

 

 

 

Tags:Bihar NewsBiharKatihar Viral NewsKatihar UpdateKatihar MukhiyaMukhiya NewsJharkhand NewsBihar UpdateKatihar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.