✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पढ़ने के लिए हॉस्टल गया था मासूम लेकिन माँ बाप को अचानक मिली मौत की खबर, पढ़िए पूरा मामला 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 6, 2026, 1:04:54 PM

जहानाबाद (JAHANABAD): बिहार के जहानाबाद जिले में एक हॉस्टल के भीतर UKG के 5 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है. मृतक की पहचान बुलाकी बीघा गांव निवासी धनंजय कुमार के बेटे आशु कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 6 बजे हॉस्टल प्रबंधन की ओर से फोन कर बच्चे की तबीयत खराब होने की सूचना दी गई. जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने बच्चे के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान देखे.

गर्दन और आंख के पास जख्म होने का दावा

खासकर गर्दन और आंख के पास जख्म होने का दावा किया गया, जिससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई. आशु को पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए पटना के PMCH रेफर कर दिया गया. हालांकि, रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई. यह घटना लोदीपुर स्थित एक गुरुकुल हॉस्टल की है.

गुस्साए परिजनों ने हाईवे किया जाम

घटना से आक्रोशित परिवार और ग्रामीणों ने गया-पटना नेशनल हाईवे-22 को जाम कर दिया. परिजनों का आरोप है कि हॉस्टल प्रशासन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने की कोशिश में जुट गई. अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

हॉस्टल खाली, स्टाफ फरार

बताया जा रहा है कि यह हॉस्टल तीन मंजिला इमारत में संचालित हो रहा था, जहां 100 से अधिक बच्चे रहते थे. घटना के बाद अन्य बच्चों के अभिभावक उन्हें तुरंत अपने साथ घर ले गए. वहीं हॉस्टल का स्टाफ मौके से फरार हो गया है. पुलिस ने परिसर को सील कर दिया है. जहानाबाद के SDPO मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि बच्चे की मौत के कारणों को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं जहां परिजन इसे हत्या बता रहे हैं, वहीं हॉस्टल प्रबंधन इसे गिरने से हुई मौत बता रहा है. हालांकि फिलहाल हॉस्टल इंचार्ज को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है.

Tags:child death in hostalchild death in hostal jahanabadchild death in hostal news biharchild death in hostal jahanabad newschild death in hostal news todaytrending newsviral newsbiharjahanabad

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.