सहरसा(SAHARSA):सहरसा जिले के बलवाहाट थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में एक महिला की उसके पति द्वारा बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.मृतका की पहचान मदनपुर वार्ड संख्या दो निवासी मोहम्मद जफर की 27 वर्षीय पत्नी रौनक खातून के रूप में हुई है। रौनक दो छोटी बच्चियों की मां थी, जिनमे एक चार साल की और दूसरी डेढ़ साल की है.
राजस्थान में एक महिला से अवैध संबंध था
बताया जाता है कि महिला का पति मोहम्मद जफर राजस्थान में मजदूरी करता था और हाल ही में गांव लौटा था.मृतका के पिता मोहम्मद जाकिर ने आरोप लगाया है कि उनके दामाद का राजस्थान में एक महिला से अवैध संबंध था, इसी को लेकर वह अक्सर बेटी के साथ मारपीट करता था. परिजनों के अनुसार, जफर ने करीब 8 दिन पहले रौनक को यह कहकर अपने साथ ले गया था कि अब वह उसे अच्छे से रखेगा, लेकिन शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे उसने लात-घूसों से बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई.
घटना के बाद आरोपी पति समेत ससुराल पक्ष के लोग फरार
घटना के बाद आरोपी पति समेत ससुराल पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे है.परिजनों ने निष्पक्ष जांच और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है.इधर, सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस को सूचना मिली थी. मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.