✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

दबंगों की खौफनाक करतूत, शादी के जश्न में साथ डांस करने से रोका तो दबंगों ने लड़की पर पेट्रोल डाल लगा दी आग

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 8:49:08 AM

हाजीपुर(HAJIPUR): बिहार के हाजीपुर से दबंगई और हैवानियत की खौफनाक वारदात सामने आई है. शादी के जश्न में डांस कर रही लड़कियों ने गांव के मनचलों को साथ में डांस करने से रोका , तो मनचले दबंगों ने 10 साल की मासूम लड़की पर पेट्रोल डाल ज़िंदा जला दिया. खौफनाक वारदात बरांटी OP थाना क्षेत्र के बहुआरा की है. राजापाकड़ ( बरांटी OP ) के बहुआरा में बुधवार की रात एक शादी समारोह के लिए बारात निकल रही थी. दरवाजे पर मोहल्ले की लड़कियां बारात की विदाई में डांस कर रही थी. गांव के कुछ मनचले लड़के, डांस कर रही लड़कियों के बीच पहुँच डांस करने की कोशिश  करने लगे. लड़कियों ने डांस के बहाने छेड़खानी वाली हरकत कर रहे लड़कों का विरोध किया तो पास के मोहल्ले के ये मनचले लड़के निकल लिए. लेकिन जैसे ही मोहल्ले के लोग बारात लेकर निकले रात और एकांत का फायदा उठाते हुए दबंग लड़कों ने एक लड़की को पकड़ लिया और पेट्रोल डाल आग लगा दी. घायल लड़की को हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई. 

पीड़िता ने पुलिस को दी जानकारी 

आग से झुलसने वाली लड़की महज 10 साल की है और 6ठी की छात्रा है. झुलसने से घायल लड़की ने अस्पताल में इलाज के दौरान सिसकते हुए पुलिस अधिकारियों को पूरी घटना को बताया. बताया कि रोशन भइया का शादी था उसी में हमलोग बिलौकि ( बारात से पहले महिलाओं के डांस का रस्म ) गए थे. हमलोग वहां पर डांस कर रहे थे तो भइया लोग आकर हमलोगों के साथ डांस करने लगे. हमलोग बोले की जाइये , तो उसी में हमलोगों से झगड़ा कर लिए. जब बारात का भोज खाकर आ रहे थे , तो रास्ते में रोक कर नहीं जाने दे रहे थे , हमलोग चिल्लाये तो भाग गए. रात के बाद सुबह में हम बाथरूम गए तो दोनों भइया हमको पीछे से पकड़ लिए , मुंह बंद कर दिए और कुछ दूर ले गए और फिर मेरे ऊपर पेट्रोल डाल दिए और सलाई मार कर भाग गए 

आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज 

इस पूरे मामले को लेकर महुआ SDPO पूनम केसरी ने बताया कि शादी समारोह में डांस करने  को लेकर बगल टोले के लड़कों से झगड़ा हुआ था. आरोपी लड़कों ने बदले की नियत से आग लगाने की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने शुरूआती जांच में लड़कियों से मनचले लड़कों की डांस करने को लेकर झड़प की पुष्टि की है. साथ ही वारदात वाली जगह पर जले कपड़े और केरोसिन जैसी चीज मिलने की बात कही है. वारदात में शामिल आरोपी फरार है. पुलिस ने हैवानियत भरे इस मामले में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और तलाश और कार्रवाई में छापेमारी जारी है. 



Tags:bihar newshajipur newsThe horrifying act of the bullies

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.