✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा और नवविवाहिता ने मौत को लगा लिया गले, जानिए क्या है पूरा मामला

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 14, 2026, 12:26:32 PM

गया जी(GAYA JI): जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी की खुशियां कुछ ही दिनों में मातम में बदल गईं. महज 13 दिन पहले दुल्हन बनकर ससुराल पहुंची एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी.मामले की जानकारी मिलते ही परिवार वालों का बुरा हाल है.

गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र स्थित मंझियाबा गांव में एक नवविवाहिता की आत्महत्या ने इलाके को झकझोर कर रख दिया है. बताया जा रहा है कि युवती की शादी करीब 13 दिन पहले ही बड़े धूमधाम से हुई थी, लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद उसकी मौत की खबर ने दोनों परिवारों को सदमे में डाल दिया.

गुरुवार को घर के अंदर नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार सदमें में है. साथ ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए. देखते ही देखते पूरे गांव में यह खबर फैल गई.

घटना की सूचना मिलने पर कोंच थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने शुरुआती जांच शुरू कर दी है और मामले से जुड़े हर पहलू की पड़ताल की जा रही है. मृतका के मायके पक्ष के लोग भी सूचना मिलने के बाद थाना पहुंचे और पुलिस को अपनी जानकारी दी.

फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि युवती ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया. साथ ही परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके. शादी के कुछ ही दिनों बाद हुई इस मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी है.

 

Tags:Gaya NewsBihar Suicide CaseNewly Married Woman SuicideBride Suicide After MarriageGaya Latest NewsKonch Police Station NewsBihar Crime NewsNewlywed Woman Death CaseWoman Found Hanging BiharBiharBihar Shocker NewsMarriage Tragedy NewsSuicide Case in GayaNewly Married Bride Death

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.