✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

डेंगू पर नकेल कसने में सफल हो रहा है स्वास्थ्य विभाग, मरीजों में 42 प्रतिशत तक की आई गिरावट

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 11:46:13 AM

पटना(PATNA):डेंगू हर साल कहर बरपाता रहा है. परंतु स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता और डेंगू के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम का परिणाम है कि राजधानी पटना में इस बार अभी तक मरीजों की संख्या में 42 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है.पिछले साल की तुलना में इस बार डेंगू के मरीजों की संख्या में आई कमी को देखते हुए विभाग ने जहां राहत की सांस ली है वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि लोगों की जागरूकता की वजह से इस बार जिले में डेंगू का कम असर देखने को मिलेगा.

 मरीजों में 42 प्रतिशत तक की आई गिरावट

अगर पिछले साल से तुलना करें तो 2024-25 में 25 सितंबर तक जिले में 1303 डेंगू के मरीजों की पहचान की जा चुकी थी जो इस बार अभी तक 743 की संख्या तक सिमटकर रह गई है. राहत की बात यह भी है कि इस साल अभी तक किसी भी डेंगू पीड़ित की मौत नहीं हुई है. सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने बताया स्वास्थ्य विभाग दूसरे विभागों के साथ सामंजस्य मिलाकर डेंगू रोधी अभियान चला रहा है.इसके तहत शहर से लेकर गांव तक फागिंग कराया जा रहा है. विभाग घर-घर जाकर लार्वा की जांच कर रहा है और लार्वा रोधी रसायन का इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस साल पिछले वर्ष की तुलना में डेंगू के मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की जाएगी.

इस वर्ष 25 सितंबर तक अंचल स्तर पर मिले डेंगू के मरीज

अंचल डेंगू के मरीज

बांकीपुर 225

पाटलिपुत्रा 130

नूतन राजधानी 272

कंकड़बाग 49

अजीमाबाद 48

सिटी 19

जल जमाव से निपटने लोगों को किया जा रहा जागरूक

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि डेंगू पर नियंत्रण के लिए लोगों को अपने घरों के आसपास जल जमाव नहीं होने देने के लिए जागरूक किया जा रहा है. गमला, कूलर, आसपास के गड्ढों की साफ-सफाई के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है.इसमें स्वास्थ्य विभाग से अलग-अलग टीमें काम कर रहीं है.

अस्पतालों में हो व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त

डेंगू मरीजों की जांच और इलाज के लिए जिला अस्पताल के साथ ही नालंदा मेडिकल कॉलेज, एम्स, पीएमसीएच के साथ दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों पर बेड, दवा की सुविधा दी गई है. बड़े अस्पतालों में प्लेटलेट्स की भी सुविधा उपलब्ध है.

Tags:dengue in biharcases of dengue in bihardengue cases in bihardengue attack in bihardengue cases rise in bihar980 cases of dengue in bihardengue outbreak in biharbihar mein denguedengue biharbihar denguebihar me denguebihar में denguebihar dengue 2025bihar dengue newsbihar dengue casedengue news biharbihar dengue increasingdengue alert biharbihar dengue casesbihar dengue reportbihar dengue attackbihar dengubihar dengue cases bihardengue in bhagalpurdengue in rainTrending newsViral newsBiharPatna

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.