✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

सरकार बनी हुई है मूकदर्शक, AIMIM ने नीतीश सरकार को घेरा, बजट सत्र के तीसरे दिन हंगामा

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 5, 2026, 3:10:52 PM

पटना : बिहार विधान मंडल के बजट सत्र के तीसरे दिन भी हंगामा देखने को मिला. एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल ईमान ने बिहार सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि राज्य में माइनॉरिटी समुदाय कहीं से भी सुरक्षित नहीं है। बिहार में लगातार अल्पसंख्यकों की हत्याएं और महिलाओं के साथ अपराध हो रहे हैं लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है.

अख्तरुल ईमान ने कहा कि बेगूसराय के शाहजहां दरगाह इलाके में अतर हुसैन की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई वहीं दरभंगा में छह बच्चों की मां हिना का अपहरण कर बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई. उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है. न महिलाएं सुरक्षित हैं न व्यापारी और न ही अल्पसंख्यक समुदाय.

उन्होंने आरोप लगाया कि मुसलमानों को दाढ़ी और टोपी के नाम पर निशाना बनाया जा रहा है. सरकार केवल एकतरफा कानून बना रही है. जो लोग दूसरों के शासन को जंगलराज कहते थे उनके राज में भी बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है.

कब्रिस्तान की जमीनों पर अवैध कब्जे का मुद्दा उठाते हुए अख्तरुल ईमान ने कहा कि नालंदा समस्तीपुर और अन्य जिलों में कब्रिस्तान की जमीन पर सड़कें बना दी गईं बस्तियां उजाड़ दी गईं लेकिन सरकार कार्रवाई नहीं कर रही है. इन सभी मुद्दों को लेकर AIMIM के विधायकों ने बैनर के साथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की.

 

Tags:BIHAR BIDHAN MANDALBUDGET SATRAHANGAMAAIMIMMLAAkhtarul ImanNITISH SARKAR

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.