✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बालू और दारू में डूबी है सरकार, कुढ़नी उपचुनाव के बाद नीतीश पर हमलावर हुए आरसीपी सिंह, जानिए पूरा मामला

BY -
Padma Sahay
Padma Sahay
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:29:22 PM

पटना(PATNA):  पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कुढ़नी उपचुनाव में जदयू की हार पर नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में मिले जनादेश के साथ विश्वासघात का परिणाम है कुढ़नी उपचुनाव में जनता ने जदयू को हराने का काम किया. वहीं गुजरात में भाजपा को मिली जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी. उन्होंने कहा कि 27 साल के शासन में जहां भाजपा को गुजरात मे 156 सीट मिला, वहीं 2020 में महागठबंधन की जीती कुढ़नी उपचुनाव में 7 पार्टी मिलकर भी चुनाव नहीं जीत सकी. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार का फोकस जनता की समस्याओं से दूर होकर शराबबंदी पर है. उन्होंने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी होती तो खुशी की बात होती लेकिन यहां बालू और दारू का खेला हो रहा है. नीतीश कुमार के रवैया से लोगों ने उनके पार्टी को नकारा है, आज यही वजह है कि वहां से बीजेपी चुनाव जीती है.

क्या शराबबंदी से हो रहा राजस्व को नुकसान, जानिए पूर्व मंत्री ने क्या कहा

बिहार में हो रहे लगातार नुकसान और कोई नई योजनाओं के नहीं आने की वजह बिहार में राजस्व की कमी है. तत्काल प्रभाव से शराबबंदी को हटा देना चाहिए क्योंकि इससे कोई फायदा नहीं हो रहा है. मंत्री ने कहा कि जो बालू 2005 में  800 रू में मिलता था वो बालू अब 8000 रुपये में मिल रहा है . प्रति दिन 50 से 60 करोड़ का नुकसान बिहार को हो रहा. नीतीश सरकार अपंग हो चुकी है. युवाओं में निराशा है. बेरोजगारी अहम मुद्दा है उन सबको छोड़ कर शराबबंदी के लिए ही सरकार अपनी ऊर्जा खर्च कर रही है अब बिहार में बदलाव चाहती है जनता. यह सरकार प्रदेश को सिर्फ नुकसान दे रही है लोग परेशान हैं. सरकार वर्ष 2005 से अब पीछे जा रही है आगे नहीं. आज बिहार की ग्रामीण सड़कें सभी के सभी बद से बदतर है. लोग सिर्फ टेबल पर बैठकर रणनीति बनाते हैं लेकिन वह जमीन पर नहीं उतरती खरी. वहीं पूर्व मंत्री ने मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि भारत G- 20 का नेतृत्व कर रहा है, जिसकी वजह हमारे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. हमें इस बात पर गर्व करना चाहिए.

Tags:THE NEWS POSTBIHAR NEWSNITISH KUMARNARENDR MODI

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.